"हमे तो कर्मचारियों ने लूटा गैर चोरो में कहा दम था 75 लाख की नैय्या डुबोई" ,चौक इंस्पेक्टर ने खुलवाया राज
कहते है चोरी करने वालो को हज़ार दिमाग होते है सीसीटीवी कैमरे को भी मात देदे ऐसे ही प्रयास में ज्वेलर्स की शॉप में काम करने वाले ने ही अपने मालिक को 5 बार मे लुटा लेकिन ये भूल गया कि कानून के हाथ भी लंबे होते है ,चोरी के समान के साथ चौक इंस्पेक्टर ने पकड़ा भेजा सलाखों के पीछे:जयचन्द की रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी क्राइम: जयचन्द
"हमे तो कर्मचारियों ने लूटा गैर चोरो में कहा दम था 75 लाख की नैय्या डुबोई ,चौक इंस्पेक्टर ने खुलवाया राज......
वाराणसी में प्रसिद्ध ज्वेलर्स "हनी" के यहाँ 75 लाख की चोरी का मामला प्रकाश में आते ही चौक व आसपास के व्यापारियों मी हलचल मच गयी। चौक थानाक्षेत्र के। सुडिया विन्देश्वरी पैलेस निवासी व हनी ज्वेलर्स के मालिक सुमित वर्मा के शॉप से 75 लाख के आभूषण के चोरी का मामला प्रकाश में आया है जिससे आसपास के व्यापारियों में हलचल मच गई।
हनी ज्वेलर्स के निदेशक ने घटना के बारे में चौक इंस्पेक्टर श्री विमल कुमार मिश्रा को बताया कि उनके ही दो कर्मचारि रोहित कसेरा व रोहित के एक साथी ने इस कार्य को अंजाम दिया है विगत कई दिनों से स्टॉक में कमी प्रतीत होने के कारण जब वे सीसीटीवी फुटेज चेक किये तो उन्हें चोरी का पता चला।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरी की घटना को अभियुक्तों ने पांच बार मे कारित किया है।
फुटेज के अनुसार 27 नवम्बर से कर्मचारी रोहित व उसका साथी दुकान पर नही आये फोन तक बंद था।
तत्काल सुमित वर्मा चौक इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा से मिलकर आपबीती बताई जिसपर इंस्पेक्टर महोदय ने तत्काल प्रभावी कदम उठाया बीएनएस 306 मुकदमा संख्या 125/2024 दर्ज कर कार्यवाही व गिरफ्तारी में लग गये इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा व टीम की मेहनत रंग लाई 30 नवम्बर को रोहित कसेरा व साथी शिवम सेठ चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद समान में 01 अदद चाँदी की सिल्ली कुल वजन 04 किलो 797 ग्राम, (01 अदद चांदी का कड़ा, 02 अदद चाँदी का ब्रेसलेट, 01 अदद चांदी की चेन, 06 अदद चांदी की अंगूठी, कुल संयुक्त वजन 246 ग्राम) 01 जोड़ी सोने का झुमका कुल वजन 4.87 ग्राम व 5 लाख 63 हजार 240 रु0 (5,63,240 रु०) नगद के साथ पशुपतेश्वर गली के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
खबर लिखने तक उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौक पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए गये अभियुक्तगणों से पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल किया व बताया कि कैसे चोरी की घटना को कारित किया अभियुक्तों ने क्रमशः अपना अपना नाम बताया 1. रोहित कुमार स्व. गणेश प्रसाद नि० K 40/23 भूतही इमली, भैरवनाथ थाना कोतवाली उम्र करीब 34 वर्ष । 2.शिवम सेठ पुत्र विजय कुमार सेठ नि0 K 30/76 भैरव बाजार चौखम्भा थाना कोतवाली वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष तथा रोहित ने बताया कि मैं हनी ज्वेलर्स में काम करता हूँ।
अभियुक्तों ने बताया कि----- पिछले दीपावली से मेरे मन में लालच आ गया और मैंने अपने मित्र शिवम सेठ से सम्पर्क किया तथा अपना प्लान बताया कि मैं अपने मालिक हनी ज्वेलर्स की दुकान से चोरी करूँगा और मैं जब तुमको फोन करूँगा तो तुम हनी ज्वलेर्स दुकान पर एक बैग लेकर आ जाना।
इस तरह से हम दोनों ने चोरी का प्लान बनाया और मैं हनी ज्वेलर्स में चाँदी की सिल्ली चोरी करके व अन्य सामान अलग अलग दिनों में चोरी करता रहा तथा अपने मित्र शिवम को फोन के जरिये बैग लेकर दुकान पर बुलाकर उसके बैग में रख देता था और फिर हमलोग बाद उसको गला कर बेच देते थे।
बरामद एवं गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वयं चौक प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी के साथ उ0नि0 विकल शाण्डिल्य थाना चौक, उ0नि0 आदित्य कुमार राय थाना चौक,अमरेन्द्र सिंह चौक शामिल थे।


