वाराणसी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के नाम से साइबर ठगी का प्रयास

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के नाम से साइबर ठगी की कोशिश की गई है. श्रीलंका के कोड (+94) वाले नंबर से विश्वविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों सहित कुलपति के परिचितों को दो दिन से व्हाट्सऐप मैसेज भेजे जा रहे हैं ,प्रशासन जुटी नंबर ट्रेस करके अपराधी तक पहुंचने में वाराणसी से रवि मिश्रा की रिपोर्ट

वाराणसी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के नाम से साइबर ठगी का प्रयास

INDIA NEWS REPORT

 रवि मिश्रा

वाराणसी डेस्क - संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के नाम से साइबर ठगी की कोशिश की गई है. श्रीलंका के कोड (+94) वाले नंबर से विश्वविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों सहित कुलपति के परिचितों को दो दिन से व्हाट्सऐप मैसेज भेजे जा रहे हैं। हालांकि कुलपति ने प्रकरण संज्ञान में आते ही पुलिस अधिकारियों को सूचित किया

पुलिस साइबर सेल नंबर को ट्रेस करने में जुटी हुई है।

श्रीलंका के कोड वाले 11 अंक के मोबाइल नंबर (+94 785917872) पर जालसाज ने कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की प्रोफाइल फोटो लगाई है. नंबर के साथ उनका नाम लिखा हुआ है. 11 अंकों के इस नंबर पर कुलपति की तस्वीर देख एकबारगी कोई भी इसे उनका व्यक्तिगत नंबर समझ सकता है. इसी नंबर से कुलपति के करीबियों और विवि के कई कर्मचारियों को मैसेज भेजे गए. सतर्क कर्मचारियों ने अज्ञात नंबर देखने के बाद इसकी सूचना कुलपति को दी. कुलपति ने नंबर को तत्काल ब्लॉक करने के निर्देश देने के साथ ही पुलिस को सूचना दी. उन्होंने अपने सभी करीबियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आगाह भी किया कि ऐसे किसी भी संदेश का जवाब देने या उसकी कोई अवांछित मांग पूरा करने से बचें.उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस के साथ अपर पुलिस आयुक्त डॉ. एस. चन्नप्पा को भी सूचना दे दी गई है. कमिश्नरेट पुलिस की साइबर सेल भी नंबर को ट्रेस करने में जुट गई है. माना जा रहा है कि साइबर जालसाजों ने सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से कुलपति की कॉन्टेक्ट लिस्ट हैक कर ली है।