उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जमकर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,अखिलेश यादव ,और शिवपाल यादव पर किया तीखा हमला जाने क्या कहा मुख्यमंत्री ने-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मैनपुरी में थे. इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके बाद एक संक्षिप्त संबोधन में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव एवं सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पर बड़ा दावा किया:जयचन्द

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जमकर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,अखिलेश यादव ,और शिवपाल यादव पर  किया तीखा हमला जाने क्या कहा मुख्यमंत्री ने-

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

मैनपुरी मे लोक कल्याणकारी योजनाओं के वितरण के साथ विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री महर्षि मार्कण्डेय की पावन भूमि जनपद मैनपुरी में आज ₹361 करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुये सीएम योगी। इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के हस्तांतरण के साथ ही ऋण, अनुदान राशि व विद्यार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट का भी वितरण किया गया विपक्ष और पिछली सरकार पर भी जमकर बरसे मुख्यमंत्री। 'नया उत्तर प्रदेश' विकास एवं सुरक्षा के नित नए मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

सीएम ने कहा कि अभी हाल ही सबसे बड़ी भर्ती की. कोई शिकायत नहीं कोई भ्रष्टाचार नहीं. 2017 से पहले हर नौकरी बिकती थी उसकी नीलामी होती थी.. चाचा भतीजे समान के भागीदार होते थे और जब ज्यादा वसूली होती थी तो भतीजा सब ले जाता था. इन्हें मैनपुरी या इटावा की नहीं अपनी चिंता थी. इन लोगों ने विदेशो में द्वीप खरीद लिए होंगे हमें तो उत्तर प्रदेश में रहना है. चाचा की आदत है धक्का खाकर पड़े रहना, लेकिन जनता धक्के नहीं खाएगी

शिवपाल-अखिलेश पर कई तीखे हमले

मैनपुरी के बरनाहल में एके इंटर कॉलेज में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया. योगी ने सभा में सपा पर जमकर तीखा प्रहार किया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से कई महत्वपूर्ण योजनाओं का भी एलान किया।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में कोई काम बिना भेदभाव, भ्रष्टाचार के होता है. सीएम ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा क्या 2017 से पहले होता था? सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और शिवपाल यादव जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी के लिए पौने चार सौ विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर आया हूं. अब प्रदेश में दंगे,अपरहण,जमीनों पर कब्जे नहीं होते और बहन बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं, बहन बेटियों की आबरू से कोई खिलवाड करने का कोई दुस्साहस करने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता। कानून व्यवस्था को लेकर भी योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर निशाना साधा।

 देखे वीडियो इंडिया न्यूज रिपोर्ट पर क्या कहा सीएम योगी ने-

https://youtu.be/6sQOxkphv90?si=k0iVS9fQUZfyChCg