कानपुर में एक हाथ से कार चलाता मिला युवक, वैध लाइसेंस देख हैरान हुई ट्रैफिक पुलिस,2001में कटा हाथ ,2022 में बना वैद्य लाइसेंस,जांच के आदेश
कानपुर के कल्याणपुर में ट्रैफिक चेकिंग में एक हाथ कटा युवक कार चलाता मिला। TSI ने कागज मांगे तो 2022 का ड्राइविंग लाइसेंस वैध निकला। वीडियो वायरल, पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश।
Desk- कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने RTO की लाइसेंस प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
कल्याणपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया: मामला कल्याणपुर इलाके का है, जहां ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर संजीव पाल चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक तेज रफ्तार कार को रोका, जिसके शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी।
कार चालक को बाहर निकलने पर पता चला कि उसका एक हाथ कोहनी के नीचे से कटा हुआ है और वो एक हाथ से ही गियर वाली कार चला रहा था।
कागज मांगे तो लाइसेंस वैध निकला: TSI ने जब कागज मांगे तो युवक ने वैध ड्राइविंग लाइसेंस दिखा दिया। लाइसेंस पर जारी होने का साल 2022 लिखा था, जबकि युवक ने बताया कि उसका हाथ 2001 में कट गया था।
TSI ने पूछा - "हाथ नहीं है तो लाइसेंस कैसे बन गया?" तो युवक बोला - "कुछ लोग पैरों से भी गाड़ी चलाते हैं।" इस पूरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है Adapted Vehicle लाइसेंस का पेंच: RTO में 'Adapted Vehicle' श्रेणी का लाइसेंस शारीरिक जरूरत के हिसाब से गाड़ी में बदलाव करके दिया जाता है। लेकिन इस लाइसेंस से हर तरह की कार नहीं चलाई जा सकती। अब सवाल यही है कि युवक का लाइसेंस किस श्रेणी का है।
जांच के आदेश: वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। RTO की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


