वाराणसी : जैतपुरा में 31 किलो प्रतिबंधित मांझे के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी जैतपुरा पुलिस ने 31.200 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। चौकाघाट टाटा कंपनी के पास से हुई बरामदगी।

वाराणसी : जैतपुरा में 31 किलो प्रतिबंधित मांझे के साथ युवक गिरफ्तार
प्रतिबंधित चाइनीज मंझे पर कार्यवाही 31 किलो बरामद ,1 गिरफ्तार

INDIA NEWS REPORT

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 31 किलो 200 ग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, डीसीपी काशी जोन के निर्देश पर, एडीसीपी काशी जोन के पर्यवेक्षण और एसीपी चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.10.2026 को शाम 04:15 बजे चौकाघाट स्थित टाटा कंपनी के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रीतम कुमार मौर्या पुत्र पवन कुमार मौर्या, निवासी S 23/51 A देलवरिया, थाना जैतपुरा, उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 31.200 किलोग्राम प्रतिबंधित अवैध मांझा बरामद हुआ।

इस बरामदगी के आधार पर थाना जैतपुरा में मु0अ0सं0 225/2026, धारा 293/125/223 बीएनएस व धारा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी चौकाघाट उ0नि0 संदीप कुमार सिंह के साथ का0 मंगला प्रसाद, का0 रजनीश कुमार गुप्ता और का0 सुदीश कुमार शर्मा शामिल रहे।