वाराणसी पुलिस को मिली जबरदस्त सफलता वाराणसी पुलिस के लिये सरदर्द बना विनोद भारती हल्की मुठभेड़के बाद गिरफ्तार,चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर टिकरी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
वाराणसी पुलिस को मिली जबरदस्त सफलता वाराणसी पुलिस के लिये सरदर्द बना विनोद भारती हल्की मुठभेड़के बाद गिरफ्तार,चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर टिकरी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ :जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
JGDISH SHULKA
वाराणसी के चितईपुर इलाके में मंगलवार आधी रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। तारापुर क्षेत्र आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंज उठा। बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया तो जवाबी फायरिंग में पुलिस ने 4 राउंड गोलियां चलाई। पुलिस से बचकर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी। जिसे ट्रामा सेंटरमें भर्ती करवाया गया है।
वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर टिकरी के पास वाराणसी में छिनैती,टप्पेबाजी व उचकागिरी से परेशान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की मंगलवार रात्रि को शातिर अपराधी की सूचना मिलते ही लंका, चितईपुर, के साथ एसटीएफ ने जबरदस्त घेराबन्दी कर दी।
वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर को लगी गोली चितईपुर के तारापुर में चार राउंड फायरिंग, पिस्टल-बाइक समेत अपराधी को दबोचा।
वाराणसी के चितईपुर इलाके में मंगलवार आधी रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। तारापुर क्षेत्र आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंज उठा। बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया तो जवाबी फायरिंग में पुलिस ने 4 राउंड गोलियां चलाई।
पुलिस से बचकर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी। पैर में गोली लगने के बाद लहुलुहान बदमाश गिर पड़ा, जिसे पुलिस टीम ने दबोच लिया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घायलावस्था में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं सूचना पाकर DCP काशी और ACP भेलूपुर भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी रही।
चितईपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर मंगलवार की रात 11 बजे चितईपुर पुलिस टीम तारापुर क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी, इसी दौरान वायरलेस सेट पर संदिग्ध चेन स्नेचर विनोद भारती की लोकेशन उसी रोड़ पर मिली। सूचना के बाद टीम ने घेराबंदी करते हुए गुजरने वाली बाइकों की चेकिंग शुरू कर दी।
बदमाश की शिनाख्त आदर्श नगर मंडुआडीह निवासी विनोद भारती के रूप में हुई, जिसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर डीसीपी काशी गौरव बंशवाल और एसीपी भेलूपुर धनन्जय मिश्र भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।
विनोद भारतीय पर 21 केस
चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर टिकरी के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश विनोद भारती की मंडुवाडीह और चितईपुर पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। आदर्श नगर मंडुआडीह निवासी विनोद कुमार शातिर बदमाशों में शुमार है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 21 केस मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य कई बड़ी चोरी की वारदातों में भी इसकी संलिप्तता रही है।
27 जुलाई को नासिरपुर क्षेत्र की विश्वनाथपुरी कॉलोनी में रहने वाली निगम राय के गले पर झपट्टा मार कर बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन लूट ली थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चितईपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बदमाश की पहचान विनोद भारती के रूप में की थी।
उसके पास से एक बाइक, .32 बोर की देसी पिस्टल, दो कारतूस, सोने की चेन और नकदी बरामद हुई है। विनोद के खिलाफ लूट सहित अन्य आरोपों में 21 मुकदमे दर्ज हैं।
30 अगस्त 2023 को तत्कालीन भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे व अनूप राय की टीम ने भी विनोद को मुठभेड़केबाद गिरफ्तार किया था तब भी इसके पैरमें गोली लगी थी पुलिस ने मुठभेड़ में इसे गिरफ्तार किया गया था, तब भी आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी जिसके जवाब में पुलिस की गोली इसकी दूसरी टांग में लगी थी। कुछ महीनों पहले मामूली मारपीट में मंडुआडीह थाने ने विनोद को हिरासत में लिया था, तब इसने पुलिस को गलत नाम बताया था। पुलिसकर्मी इसे पहचान नहीं सके और विवाद में दोनों पक्षों के समझौते के बाद यह छूट गया।
डीसीपी काशी जोन ने बताया कि विनोद छह माह पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था, उसके पहले भी वह कई बार जेल गया है। टीम में चितईपुर थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी चितईपुर पंकज पांडेय, लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र और काशी जोन एसओजी प्रभारी पीयूष प्रताप शामिल रहे। जिस बदमाश को गोली लगी है पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भेजा है उसका नाम विनोद भारती बताया जा रहा है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी काशी गौरव बंशवाल और एसीपी भेलूपुर धनंजय मिश्र भी मौके उपस्थित हुए।
प्रशासन के अनुसार बदमाश का नाम विनोद भारती जो आदर्श नगर मंडुआडीह का रहने वाला है। बेहद शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर 21 मुकदमे दर्ज है।
आशंका जताई जा रही है कि पिछले दिनों शिवदासपुर लहरतारा शिव मंदिर के पास, विश्वनाथ पुरी कॉलोनी, चितईपुर, चेन स्नैचिंग मामले मे यह शामिल था जो आगे प्रशासनिक पूछताछ में वारदातों को अंजाम देने का तरीका व अन्य अपराधों में संलिप्तता व विनोद के गैंग का पता सामने आयेगा।
रोहनिया और चितईपुर में हुई कई चेन स्नैचिंग मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी। बता दे इससे पहले की विनोद एक एनकाउंटर में पुलिस की गोली का शिकार हो चुका था। चेन स्नैचिंग के चक्कर में आज दूसरी बार इसे पुलिस की गोली लगी है।
इससे पहले 30 अगस्त 2021 को तत्कालीन भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकांत दुबे और सिगरा थाना प्रभारी अनूप शुक्ला की टीम के साथ हुई कामाख्या के पास मुठभेड़ में भी इसको गोली लगी थी उसे समय यह रवींद्र पुरी कॉलोनी में हुई चेन स्नैचिंग की घटना में वांछित था।
प्रशासन के लिए सर दर्द बना था गैंग ,लगातार हो रही वारदातों से बेचैन प्रशासन को मिली राहत।


