काशी विश्वनाथ मंदिर में फिर सुरक्षा की चूक, गिरफ्तार हुआ फर्जी दरोगा,इंस्पेक्टर चौक विमल मिश्र की तत्परता से हुआ गिरफ्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर में फिर सुरक्षा की चूक, गिरफ्तार हुआ फर्जी दरोगा,इंस्पेक्टर चौक विमल मिश्र की तत्परता से हुआ गिरफ्तार

India News Report

अनुराग पांडेय

वाराणसी:शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में फर्जी दरोगा गिरफ्तार किया गया है। चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर चौक ने दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक जालौन निवासी अभय सिंह फर्जी दरोगा बनकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराने पहुंचा था, तभी शक होने पर उसे हिरासत में लेकर चौक थाने लगाया गया।पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

शक होने पर फर्जी दरोगा गिरफ्तार मामले की जानकारी के बाद डीसीपी काशी गौरव बंसवाल चौक थाने पहुंचे और दरोगा से पूछताछ कर रहे हैं। युवक ने बताया कि पहले भी वर्दी पहनकर कई जगह जा चुका है। वर्दी पहनकर लोगों पर धौंस जमाता हूं।चौक इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी जालौन का अभय सिंह है और उससे पूछताछ जारी है। वह सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचा तो सुरक्षा कर्मियों को उसकी गतिविधियों से शक हुआ। सुरक्षा गेट पर तैनात दरोगा ने उसकी वर्दी को देखकर सवाल उठाया। पूछताछ में नहीं बता पाया थाने का नाम पुलिस ने बताया कि गेट पर रोकते हुए तैनाती स्थल पूछा तो दरोगा ने जालौन बताया, वहीं थाना का नाम नहीं बताया। इसके बाद बैच और थाना का नाम पूछा जो वह नहीं बता सका। दरोगा को रोककर चौक इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर विमल मिश्र को मामले की जानकारी दी।

पुलिस टीम खाकी वर्दी में युवक को थाने ले गई।इंस्पेक्टर चौक विमल मिश्रा ने थाने में आरोपी अभय प्रताप सिंह से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। उसने बताया कि वह काशी विश्वनाथ मंदिर सुबह दर्शन करने आया था।वर्दी पहनने से कोई सुरक्षा द्वार पर रोकता नहीं और दर्शन भी आसानी से