वाराणसी: सुबह नृशंस हत्या, 10 घंटे में मुठभेड़ ,गिरफ्तार पैर में लगी गोली
आदमपुर में कारीगर रवि चौहान की पत्थर से हत्या, CCTV से हुई पहचान। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने छीनी दरोगा की पिस्टल, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार (8 अगस्त 2026) की सुबह हुई सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने घटना के मात्र 3 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल टीम गठित कर दी गई थी।
क्या हुआ था - पूरा घटनाक्रम
वारदात:
आदमपुर के हनुमान फाटक इलाके में शनिवार भोर करीब 3 बजे साड़ी पर कढ़ाई/पत्ता काटने का काम करने वाले कारीगर रवि चौहान उर्फ पप्पू (42 वर्ष) की सिर पर भारी पत्थर "पटिया" पटककर निर्मम हत्या कर दी गई।
हमले में दुकान के बाहर सो रहे दो अन्य पड़ोसी भी चपेट में आ गए। अशोक पासी और गणेशु कनौजिया पर भी पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए गए। इसमें अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विवाद की वजह:
पुलिस पूछताछ और परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले शाम को धनेसरा चौराहे पर चाय पीने के दौरान आरोपी मोहम्मद ताजिम और मृतक रवि चौहान के बीच पुरानी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
CCTV से खुलासा:
वारदात के बाद पुलिस और SOG टीम ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में मोहम्मद ताजिम पत्थरों से हमला करता हुआ साफ दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस ने उसे ट्रेस किया।
मुठभेड़ क्यों हुआ?
गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी ताजिम को घटना में इस्तेमाल पत्थर बरामद कराने के लिए काशी स्टेशन के पास ले गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर एक दरोगा की सर्विस पिस्टल छीन ली और भागने लगा।
पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर दो बार फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे दबोच लिया गया।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
लोगो की प्रतिक्रिया-
इस फ़ास्ट एक्शन पर लोगो ने वाराणसी पुलिस ,स्थानीय थाना, व इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा की जमकर तारीफ की और इसे अब तक का सबसे तेज एक्शन बताया कहा कि पुलिस ने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है इंस्पेक्टर विमल मिश्रा जी क्षेत्र में गार्जियन की तरह रहते है सुबह शाम हम लोगो के बीच रहते है तुरन्त समस्या सुनते है।
https://youtube.com/shorts/aG9LMVuUVQY?si=Ivx0YWqR2ZjsZ78V


