क्या आबकारी विभाग व स्थानीय प्रशासन सो रही है??
आखिर किसने बना दिया ये स्पेशल नियम भांग की दुकान के लिए जो प्रातः 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक खुली रहती है? जयचन्द की विशेष रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
जयचन्द
मामला लक्सा थानांतर्गत रामापुरा क्षेत्र का है जहाँ आंख खुलते ही प्रातः खुल जाती है सरकारी भांग की दुकान प्रातः 7:31 पर लिया गया सम्बंधित फोटो आज दिनांक 5 मई प्रातः की ही है जिसमे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि भांग की दुकान सुबह ही खुल जाती है।
इस सम्बंधित फोटो से मन मे एक ही नही कई सवाल उठता है कि आखिर किसके सह पर ये हो रहा है?
आखिर क्यों स्थानीय प्रशासन व आबकारी विभाग कार्यवाही नही करता है?
सम्बंधित फोटो में लोकेशन,समय,दिनांक स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। सुबह 7:00 बजे से रात के 12:00 बजे तक खुली रहती है ये सरकारी भांग की दुकान ।
सरकारी भांग या मदिरा की दुकानो के लिए नियम तो ये कहता है कि सुबह 10 से रात 10 बजे तक ही खुलेंगी। तो आखिर इनके लिए स्पेशल नियम किसने बना दिया?


