वाराणसी धनतेरस और दीपावली के पूर्व मंडुआडीह पुलिस ने शराब माफिया पर कसा शिकंजा
मंडुवाडीह पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी शराब तस्कर को किया गिरफ्तार : जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
संवाददाता : जगदीश शुक्ला
वाराणसी: मंडुवाडीह पुलिस ने रविवार को, मुखबिर की सूचना पर ककरमत्ता पुल के पास से सब्जी के आड़ में की जा रही थी शराब की तस्करी का किया भंडाफोड़ ठीक दीपावली व धनतेरस के पूर्व शराब तशकरो को बड़ी मात्रा में सब्जी की आड़ में बिहार भेजे जाने वाली शराब का किया भंडाफोड़। थाना मंडुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी वृरुणा जोन पुलिस की टीम ने मैजिक सहित तस्कर को गिरफ्तार कर मौके पर 40पेटी शराब बरामद किया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक महोदय भरत उपाध्याय ने बताया की बरामद शराब की कीमत ढाई लाख की है। थाना प्रभारी निरीक्षक गस्त के दौरान लहरतारा चौकी प्रभारी पवन कुमार यादव को सूचना मिली कि लहरतारा क्षेत्र से बिहार के लिए एक पूर्व प्रधान का बेटा और खुद को बीजेपी नेता बताने वाला रसूखदार बिहार राज्य में प्रतिबंधित शराब भेजने का तस्करी करता है।
उसके ऊपर बीजेपी के एक विधायक का हाथ भी है। बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने लहरतारा चौकी इंचार्ज को निगरानी करते हुए अवैध रूप से संचालित शराब के तस्करों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
मंडुवाडीह पुलिस की टीम ने ककरमत्ता ब्रिज के नीचे मौके पर पहुंचकर मैजिक पर लदी हुई भारी मात्रा में शराब को बरामद कर लिया। शराब की कीमत करीब ढाई लाख से अधिक आंकी जा रही है।
कुछ आरोपी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मैजिक छोटा हाथी के केबिन में पास पहुंचकर जांच की तो केबिन में पेटियों में भरी काफी मात्रा में शराब लदी थी। इधर कार्यवाही को लेकर थाना प्रभारी का कहना है कि कथित बीजेपी नेता एवं शराब माफिया के खिलाफ की गई कार्यवाही सराहनिय है जो प्रेस को बताया गया वाकई काबिले तारीफ है मंडुआडीह पुलिस द्वारा की कार्यवाही।
प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय ने ने अपने कड़क मिजाज से कहा कि यदि विधायक की संलिप्तता मिलेगी तो उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। कानून से बढ़कर कोई नहीं है। आगामी दिनों में भी पुलिस अवैध शराब जब्ती की प्रयास करती रहेगी।
प्रभारी निरीक्षक मंडुआडीह भरत उपाध्याय से काँपते अपराधी
पकड़े गए मैजिक चला के काशीराम कॉलोनी कछवां निवासी उम्र 23 वर्ष अंकित सेठ ने मैजिक में नीचे शराब की पेटीयां एवं ऊपर से लौकी की सब्जी लांद रखी थी। चालक ने बताया कि शराब माफिया कथित भाजपा नेता है। और लहरतारा क्षेत्र के पूर्व प्रधान के पुत्र हैं। जो उसे शराब पहुंचने पर एक चक्कर का₹2000 देते हैं। मंडुवाडीह थानेदार भरत उपाध्याय ने बताया कि सरगना आशीष सरोज उर्फ गोलू प्रधान पुत्र विजय सरोज एवं छोटू संग दो अन्य लोगों का नाम जदं। किया गया है।
तशकरो को पकड़ने में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक मंडुआडीह भरत उपाध्याय,उपनिरीक्षक पवन पांडेय,विवेक यादव थे।


