वाराणसी नशे के आदि युवक ने खाना देने के विवाद में कर दी माँ की हत्या
वाराणसी में दिलदहला लडने वाली घटना सामने आई है जिसमे एक पुत्र ने अपने माँ की रॉड और ईंट से कुचकर हत्या कर दी :जयचन्द
INDIA NEWS REPORT
जयचन्द वाराणसी
वाराणसी में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमे नशे के आदि पुत्र ने अपनी माँ की हत्या कर दी,पहले लोहे की रॉड से सर पर मारा फिर ईंट से कूचा सर।
वाराणसी के मंडुआडीह थानाक्षेत्र के भुल्लनपुर क्षेत्र में स्थानीय निवासी शिला देवी 62 वर्ष का सबसे छोटा बेटा घनश्याम जो कि शराब के नशे का आदि है अपनी माँ से खाना मांगा फिर हुआ विवाद , माँ (शिला देवी) को लोहे की रॉड से सर पर मारा फिर सर पर कई वार ईंट से किया।
खून से लथपथ घर से बाहर निकल माँ को मारने की बात खुद ही कहने लगा जिससे क्षेत्र में सनसनी व हड़कम्प मच गया।
स्थानीय लोगो ने सूचना मंडुआडीह थाने पर दी तत्काल मौके पर मंडुआडीह थाना प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा, मय फोर्स घटनास्थल पर पहुँचे उन्होंने अधिकारियों को घटना के बारे में अवगत कराया एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान व एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने घनश्याम को घर से ही दबोच लिया व शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।
खाना देने के बाद हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भूल्लनपुर पंचायत भवन के पास घनश्याम नामक एक युवक ने अपनी मां शीला देवी (62) की हत्या कर दी है। इसकी जानकारी युवक के भाई बहादुर ने पुलिस को बताया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खाना देने को लेकर उसकी मां संग हुए विवाद के बाद हत्या कर दी।
एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान ने बताया है कि युवक द्वारा अपनी मां के सिर पर ईंट से वार कर उसे घायल करने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, आरोपी को गिरफ्तार में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मां से खाना मांगा था और उसी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद उसने ईंट से वार कर घटना को अंजाम दिया है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उसके बड़े भाई बहादुर ने तहरीर दी है और बताया है कि घनश्याम 4 भाइयों में सबसे छोटा है और नशे का आदी है। हमेशा नशे में चूर रहने की वजह से वह अलग रहता था और इसी दौरान उसने मां की सिर कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके साथ ही आरोपी के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


