ढाई वर्षीय बच्ची के साथ जघन्य अपराध करने वाला दीपक वर्मा को 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला,मुठभेड़ में हुआ ढेर
लखनऊ थाना आलमबाग क्षेत्रान्तर्गत मासूम बच्ची के साथ जघन्य अपराध कारित करने वाला शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर
INDIA NEWS REPORT
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में एक ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ हुए रेप मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
बीते बुधवार को हुई इस जघन्य वारदात के आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 5 विशेष टीमें गठित की थीं. मात्र 24 घंटों की सघन खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा को मुठभेड़ में मार गिराया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में 5 जून को ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. इस जघन्य अपराध के आरोपी दीपक वर्मा, पुत्र राधेश्याम वर्मा, डूडा कॉलोनी, ऐशबाग, को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. मुठभेड़ आलमबाग के देवी खेड़ा रोड, गन्ना संस्थान के पास हुई।
डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आधी रात की वारदात और आरोपी की पहचान यह शर्मनाक घटना बुधवार देर रात उस समय हुई, जब उन्नाव के एक दंपति अपनी 2.5 साल की बेटी के साथ आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे फुटपाथ पर सो रहे थे. रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर कुछ दूरी पर ले गया और उसके साथ रेप कर फरार हो गया.घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
आरोपी के पास से असलहा और कारतूस बरामद
आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गईं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें एक स्कूटी दिखाई दी. स्कूटी की पहचान के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा को ट्रेस किया. मुठभेड़ के दौरान दीपक वर्मा को गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने उसके पास से असलहा, स्कूटी और कारतूस बरामद किए।
आरोपी पर रखा गया था एक लाख का इनाम
आरोपी दीपक वर्मा के खिलाफ हजरतगंज थाने में पहले से एक मुकदमा दर्ज था. इस मामले में पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पीड़ित मासूम बच्ची का इलाज केजीएमयू में चल रहा है, जहां संभवतः 5 जून की रात को उसकी सर्जरी की गई।
उक्त के सम्बन्ध में की जा रही अग्रिम कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त,मध्य द्वारा दी गयी बाइट।
https://youtu.be/ozJ5r1C4cTo?si=XPZRC-1u5C65e02o


