वाराणसी कमिश्नरेट की मंडुआडीह पुलिस :ऑटो चोरी का सफलतापूर्वक अनावरण
ऑटो चोरी की घटना का सफल अनावरण:जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट
जगदीश शुक्ला
वाराणसी: वाराणसी जनपद में यू तो हर थाने -चौकी का व उनके इंचार्ज का अलग महत्व है लेकिन हम बात करते है वाराणसी कमिश्नरेट के मंडुआडीह थाना की जहाँ के प्रभारी निरीक्षक श्री विमल कुमार मिश्रा है ।
बात की जाये इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा जी की तो एकदम सरल स्वभाव, सरलतम शब्दो का उच्चारण, मधुर ध्वनी में बात करने के साथ ही अपराधियो को सबक सिखाने में निपुणता की सारी डिग्री हासिल कर चुके है पूर्व में रोहनियां थाना प्रभारी निरीक्षक रहने पर भी बहुत ही सादगी से मामलों का निस्तारण कर क्षेत्र में काफी लोकप्रिय बन गये थे अब चंद दिनों में ही मंडुआडीह क्षेत्र के लोगो मे काफी लोकप्रिय बन गये है एक शिक्षक की तरह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को समझाना हर मामले को गम्भीरता से सुलझाने के साथ ही विमल मिश्रा जी बिना वर्दी के ही क्षेत्र में पैदल अकेले गश्त करने निकल जाते है सुबह चार बजे भोर हो या शाम को इंस्पेक्टर साहब लोगो के बीच सम्बन्ध स्थापित करने की पूरी कोशिश करते है । अपनी टीम का बराबर प्रोत्साहन करते रहते है और हर मामले को बहुत ही संजीदगी से लेकर सुलझाते है और बहुत ही जल्द किसी भी घटना का खुलासा कर देते है ।
क्षेत्रीय लोगो से संवाद करना विमल मिश्रा जी को काफी पसंद है कभी कभी जनता से संवाद करने में लोगो के मुँह से अनायास ही निकल जाता है "सर आपको शिक्षक होना चाहिये ,आप इतना धीमे और स्प्ष्ट बोलते है कि लगता ही नही है कि आप पुलिस में है"
विमल कुमार मिश्रा जी को देख व सुनकर कोई भी गर्व से कह सकता है कि वाराणसी पुलिस हमारी अपनी पुलिस।
ऑटो चोरी का सफल खुलासा-
विगत 13-14 सितंबर की रात मंडुआडीह क्षेत्र के शिवदासपुर से एक ऑटो चोरी हो गया था जिसमे 1 गिरफ्तारी / सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश व प्र0नि0 श्री विमल कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना मण्डुवाडीह कमि0 वाराणसी के निर्देशन में उ0नि0 बलिराम यादव मय हमराह हे0का0 शत्रुध्न सिंह व हे0का0 शक्ति सिंहके मुखबीरी सूचना के आधार पर मु0अ0स0 283/23 धारा 379 IPC थाना मण्डुवाडीह कमि0 वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 सागर पुत्र नजीर निवासी मुर्गा वाली गली , पचकोशी मण्डी, पंचक्रोशी मार्ग थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को शिवदासपुर पावर हाऊस के पास से समय करीब 18.05 बजे कारण बताकर गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता व उम्र
1. अभियुक्त मो0 सागर पुत्र नजीर निवासी मुर्गा वाली गली , पचकोशी मण्डी, पंचक्रोशी मार्ग थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष
घटना के विवरण व गिरफ्तारी के बारे में थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि दिनाँक 14.09.23 को राहुल सोनकर पुत्र नथुलाल सोनकर निवासी शिवदासपुर पावर हाउस के पास थाना मडुवाडीह वाराणसी मो0न0 83036457881 उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र हिन्दी लिखित बदस्तखती खुद का प्रकट करते हुये बाबत अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी की आटो गाड़ी न0 UP65HT1398 चोरी कर लेने के संबंध में मु0अ0सं0 283/2023 धारा 379 भा0द0वि0 दिनांक घटना 13.09.23 समय 2.28 बजे रात घटनास्थल शिवदासपुर पावर हाउस के पास थाना मंडुवाडीह वाराणसी ब फासला 1.5 किमी0 उत्तर पश्चिम विवेचक उ0नि0 श्री बलिराम यादव । अभियुक्त मो0 सागर पुत्र नजीर निवासी मुर्गा वाली गली , पचकोशी मण्डी, पंचक्रोशी मार्ग थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष गिरफ्तार।
अभियुक्त ने अपराध स्वीकार किया पूछताछ करने पर अभियुक्त मो0 सागर पुत्र नजीर निवासी मुर्गा वाली गली , पचकोशी मण्डी, पंचक्रोशी मार्ग थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष जुर्म स्वीकार करते हुए बार बार गलती की माफी मांग रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 बलिराम यादव, हे0का0 शत्रुध्न सिंह, हे0का0 शक्ति सिंह शामिल थे।


