जौनपुर में बाहुबली धनंजय सिंह के पूर्व गनर की हत्या, पत्नी श्रीकला बोलीं- 'घटना को अंजाम देने वालो पर कड़ी कार्यवाही करवाएंगी
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के पूर्व निजी गनर की हत्या कर दी गई. उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी को एक दिन पहले ही बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा का टिकट मिला है. अनीस की हत्या को लेकर श्रीकला ने कहा कि वो इस घटना को अंजाम देने वालों पर प्रशासन के द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाएंगी- जगदीश शुक्ला
जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
जौनपुर के बाहुबली धनंजय सिंह के पूर्व गनर की हत्या कर दी गई. उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी को मंगलवार को ही बीएसपी की ओर से टिकट मिला है. उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करवाएंगी।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के पूर्व निजी गनर की हत्या कर दी गई. उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी को एक दिन पहले ही बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा का टिकट मिला है. अनीस की हत्या को लेकर श्रीकला ने कहा कि वो इस घटना को अंजाम देने वालों पर प्रशासन के द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाएंगी.
बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "अफसोस! एक मजबूत साथी को आज हमने खो दिया, अनीस आप हम सबकी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे. घटना को अंजाम देने वालों पर प्रशासन के द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाऊंगी. इस दुःख की घड़ी में मेरी सांत्वना परिवार के साथ है."
https://twitter.com/ShrikalaSingh/status/1780275837964820793?s=19
जौनपुर में मंगलवार की देर शाम सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में धनंजय सिंह के पूर्व गनर अनीस खान की हत्या कर दी गई. अनीस की हत्या घर से कुछ ही दूरी पर की गई है. डॉक्टर ने बताया कि अनीस की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी. धनंजय के एक समर्थक अशोक सिंह ने बताया कि अनीस धनंजय सिंह के करीबी थे।
जौनपुर में मंगलवार देर शाम बाहुबली पूर्व संसद धनंजय सिंह के गनर रहे अनीस खान की गोली मरकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक आपसी रंजीश और वर्चस्व के लिए गांव के ही तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के सिकरारा थाना इलाके में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीश खान की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक बाजार से घर जाते समय गांव के ही तीन लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया. हत्या की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में अनीस खान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या की सूचना मिलते ही भारी संख्या में धनंजय सिंह के समर्थक देर रात तक जिला अस्पताल पर डटे रहे।
पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. उधर पुलिस पूर्व गनर की बात से इनकार करते हुए समर्थक बता रही है. एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल को घटना स्थल पर तैनात किया गया था. आपसी वर्चस्व व किसी रंजीश के चलते गांव के ही तीन नामजद लोगों पर हत्या किये जाने की बात प्रारंभिक जांच में निकलकर सामने आई है. पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का दवा कर रही है।
गांव के इन तीन लोगों पर आरोप
फोन पर एसपी अजय पाल शर्मा ने पूर्व गनर की गोली लगने से मौत की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हत्या के बाद से सोशल मीडिया पर तेजी से धनंजय सिंह के पूर्व गनर की हत्या किये जाने की खबर वायरल हो रही है. मिली जानकारी के मुताबिक अनीस खान हाशमी उम्र 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नफीस निवासी रीठी, बाजार से घर की तरफ जा रहे थे. घर पहुंचने से लगभग 50 मीटर दूर गांव के ही तीन युवक अनिकेत मिश्रा पुत्र नंद मिश्रा निवासी रीठी, पांडू डफली और प्रिंस हरिजन ने गली में घेर कर मारपीट करते हुए चाकू व गोली मारकर उसे घायल कर दिया. उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक अनीस खान की पत्नी ने मीडिया को बताया कि उनके पति पहले धनंजय सिंह के साथ रहते थे. अब उनके साथ नहीं रहते थे. उन्हें ऐसे ही जो काम मिलता था कर लेते थे. उन्हें मारने के पीछे की वजह नहीं पता है. कोई दुश्मनी होगी तो इसकी जानकारी है, उसकी नहीं थी. फ़िलहाल रीठी बाजार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस आपसी वर्चस्व और रंजीश के चलते गोली मारकर हत्या किये जाने की बात बता रही है. दावा है कि बहुत जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।


