वाराणसी: सिगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी, शोरूम से 500 ग्राम सोना और 7.65 लाख गबन करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी सिगरा पुलिस ने शोरूम से 500 ग्राम गोल्ड कॉइन और 7.65 लाख गबन करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 1 लाख बरामद।
INDIA NEWS REPORT
कुलदीप बरनवाल
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शोरूम से करीब 500 ग्राम गोल्ड कॉइन (कीमत करीब 82 लाख रुपये) और 7 लाख 65 हजार रुपये नकद गबन करने के मामले में वांछित चल रहे 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा शिवाकान्त मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
थाना सिगरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0383/2026 धारा- 316(5) BNS के मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद थाना सिगरा प्रांगण से दिनांक 11/10/2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
मिथिलेश चौबे (36) पुत्र विद्या सागर चौबे, निवासी वैष्णो विहार कॉलोनी, सोयेपुर, लालपुर पांडेयपुर
रविशंकर चौबे (31) पुत्र सूर्यबली चौबे, निवासी बड़ालालपुर, चांदमारी चौकी के पास, शिवपुर
आशुतोष सिंह (36) पुत्र राज बहादुर सिंह, निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी, पांडेयपुर रामरेपुर, लालपुर पांडेयपुर
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 120 रुपये नकद बरामद किया है। अन्य बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 सौरभ शाही चौकी प्रभारी सोनिया और हे0का0 ध्यान चन्द्र शामिल रहे।


