अभिजीत दीपके का ऐलान - कोई बॉन्ड नहीं भरा, 100 बार जेल डाल दो डरेंगे नहीं, फिर उतरेंगे सड़कों पर
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने रिहाई के बाद कहा - प्रदर्शन न करने का कोई बॉन्ड नहीं भरा। बोले, मोदी-शाह की तानाशाही से नहीं डरते, फिर सड़कों पर उतरेंगे।
Desk:अभिजीत दीपके का ऐलान - कोई बॉन्ड नहीं भरा, फिर सड़कों पर उतरेंगे, मोदी-शाह को खुली चुनौती।
नई दिल्ली/नागपुर, 11 अक्टूबर 2026 - कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा होने के कुछ घंटे बाद केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। दीपके ने साफ कहा है कि उन्होंने प्रदर्शन न करने का कोई बॉन्ड नहीं भरा है और वो फिर से सड़कों पर उतरेंगे।
"100 बार जेल में डाल दो, डरेंगे नहीं"।
नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए दीपके ने कहा कि वो अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए महाराष्ट्र के हिंगोली जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने किसी भी बॉण्ड पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे। हम अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे लोगों से नहीं डरेंगे। मुझे एक बार नहीं, सौ बार जेल में डाल दो।"।
X पर भी उन्होंने लिखा - "Haven’t signed any bond that says we won’t protest. We will hit the streets again."।
रिहाई की शर्तों पर विवाद क्या है?।
इससे पहले CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एहतियातन हिरासत में लिए गए दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को SEM कोर्ट, दिल्ली कैंट में पेश किया गया और एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि BNSS की धारा 126/170 के तहत 50,000 रुपये के बॉन्ड पर रिहाई हुई। दीपके ने कहा कि उस बॉन्ड में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन न करने की कोई शर्त नहीं है।।
दादी के निधन और फोन हैकिंग का आरोप।
10 अक्टूबर को हिरासत के दौरान दीपके की दादी का निधन हो गया था। पुलिस ने वीडियो जारी कर कहा कि खबर संवेदनशीलता से दी गई और गांव जाने की मदद ऑफर की गई। दीपके की मां ने इसे झूठा बताया। वहीं CJP प्रवक्ता सौरव दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि बिना सीजर मेमो के उनके फोन जब्त किए गए और हैक/क्लोन होने का डर है।
देखें वीडियो https://youtube.com/shorts/admdfwBHEEM?si=PfVYt7ve5fQQPTV0


