प्याज की आसमान छूती कीमतों पर सरकार ने उठाया बड़ा कदम 66000 रु पर तय किया मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस

देश मे प्याज की आसमान छूती कीमत पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने उठाया कदम देश भर में प्याज की कीमत 70 से 90 रुपये प्रतिकिलो है:जयचन्द की खास रिपोर्ट

प्याज की आसमान छूती कीमतों पर सरकार ने उठाया बड़ा कदम 66000 रु पर तय किया मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस
प्याज की कीमत को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने उठाया कदम

जयचन्द

प्याज की कीमतें एक बार फिर से आसमान पर पहुंच गई हैं। कम सप्लाई के कारण राष्ट्रीय राजधानी के खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें बढ़कर 65-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मदर डेयरी, जिसके दिल्ली-एनसीआर में लगभग 400 सफल रिटेल स्टोर हैं, 67 रुपये प्रति किलोग्राम पर प्याज बेच रही है। वहीं ई-कॉमर्स पोर्टल बिगबास्केट पर प्याज का रेट 67 रुपये प्रति किलो और ओटिपी पर 70 रुपये प्रति किलो है। इस बीच सरकार ने प्याज की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

लागू कर दिया न्यूनतम निर्यात मूल्य

सरकार ने घरेलू स्तर पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्याज की कीमतों को स्थिर करने के लिए 31 दिसंबर तक प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य या मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस 800 डॉलर (66730 रु) प्रति मीट्रिक टन सेट किया है।

क्या है कमसे कम निर्यात मूल्य

मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस वह कीमत है जिसके नीचे किसी निर्यातक को भारत से किसी वस्तु (इस मामले में प्याज) का निर्यात करने की अनुमति नहीं होती। यह देश में किसी चीज की बढ़ती घरेलू खुदरा/थोक कीमत के मद्देनजर लगाया जाता है। यह ट्रेड पर एक तरह की मात्रात्मक रोक है। इससे निर्यात को हतोत्साहित किया जाता है।

घट रहा प्याज का स्टॉक

सरकार ने सर्दियों में बोई जाने वाली फसलों का जिक्र करते हुए एक बयान में कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सस्ती कीमतों पर प्याज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस लागू किया है। दरअसल स्टोर की गई रबी 2023 प्याज की मात्रा में कमी आ रही है। सरकार ने अपने बफर स्टॉक के लिए 200,000 टन प्याज की खरीदारी की भी घोषणा की है, जो पहले से खरीदी गई 500,000 टन से अधिक है।