असम कैडर के IPS आनंद मिश्रा ने दिया इस्‍तीफा

असम मेघालय के वरिष्ठ व तेज तर्रार आईपीएस आनन्द मिश्र ने दिया इस्तीफा :विशेष संवाददाता शिव विशाल की रिपोर्ट

असम कैडर के IPS आनंद मिश्रा ने दिया इस्‍तीफा
असम कैडर के IPS आनंद मिश्रा ने दिया इस्‍तीफा

शिव विशाल गुप्ता

 असम। असम-मेघायलय कैडर के वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी आनंद मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया।

 उनके इस्‍तीफा को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। आनंद ने अपना इस्‍तीफा मुख्‍य सचिव को भेजा है। चर्चा है कि वह अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे उनके बिहार से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जाता है कि आईपीएस अधिकारी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात भी की। वह बिहार की बक्सर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 

आनंद मिश्रा 2011 बैच के आईपीएस हैं। वह तेज तर्रार अधिकारी माने जाते हैं। वह कानून और व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपने समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।