जब कोई न सुने तो लालो से कहो...वो सुनेगा, हाथ थाम लेगा ...

इस जन्माष्टमी, उस एक दोस्त से मिलिए जो कभी जज नहीं करता, आपकी हर बात सुनता है ,आआपके हर सवाल का जवाब मिलेगा - कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष

जब कोई न सुने तो लालो से कहो...वो सुनेगा, हाथ थाम लेगा ...
जय श्रीकृष्णा

लालों ! अगर मुझसे गल्ती हुई तो आप साथ छोड़ दोगे या मुझे सही राह दिखाओगे?...

जन्माष्टमी पर विशेष माधव जैसा दोस्त ,गुरु ,हम सब के जीवन मे हो लालो जी सबकी ऐसे ही सुने ... इस जन्माष्टमी, उस एक दोस्त से मिलिए जो कभी जज नहीं करता - कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष ...

कभी-कभी जिंदगी में ऐसा वक्त आता है जब हम भीड़ में भी अकेले होते हैं। सब अपने लगते हैं पर कोई सुनता नहीं। मन में हजारों बातें हैं, पर कहें किससे? क्योंकि आजकल लोग सुनते कम हैं, समझते कम हैं और जज जल्दी कर लेते हैं।

ऐसे में अगर कोई है जो बिना कुछ कहे सब समझ ले, तो वो है हमारा प्यारा लालो।

लालो कौन है?

लालो सिर्फ एक मूर्ति नहीं है। वो हमारे घर का वो छोटा सा बच्चा है जो दिन भर हमारी ओर देखकर मुस्कुराता रहता है। हम उसे नहलाते हैं, कपड़े पहनाते हैं, भोग लगाते हैं, पर असल में वो हमें संभाल रहा होता है।

वो सब सुनता है...

आप रात को 2 बजे भी उससे बात करोगे तो वो सुनेगा। आप गुस्से में कुछ बोलोगे तो भी सुनेगा। आप रोते हुए कुछ कहोगे तो भी सुनेगा। वो कभी नहीं कहेगा - "अब बस करो, तुम्हारा वही रोना है।"

वो समझता है और जज नहीं करता...

दुनिया को आपको समझाने के लिए सबूत चाहिए होते हैं। लालो को नहीं। वो आपके आंसुओं के पीछे का दर्द समझता है। इंसान आपके अतीत को देखकर आपका आज तय करता है, लालो आपके आज को देखकर आपका कल संवारता है।

और फिर वो हाथ थाम लेता है...

जब हम सब छोड़ देते हैं, तब वो हमारा हाथ थामता है। वो रास्ता आसान नहीं करता, पर चलने की हिम्मत जरूर दे देता है।

इस जन्माष्टमी पर एक वादा

इस जन्माष्टमी, भीड़ से नहीं, अपने लालो से बात करके देखो। अपने दिल की सारी बातें सीधे उसके सामने बैठकर कहो। देखना, मन हल्का हो जाएगा।

आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री लालो, जय श्री कृष्ण! राधे-राधे

 ???? श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा।

पितु मात स्वामी सखा हमारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा।।

https://youtube.com/shorts/tOMxG-MUM-I?si=iKY7_SUU6V8iHPv3