रामनगर में गोदाम का ताला तोड़ चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
रामनगर पुलिस ने शिवविहार कॉलोनी से 27 वर्षीय शातिर चोर को दबोचा, चश्मे के गोदाम से चुराए गए 22 CCTV कैमरे, राउटर और सैकड़ों चश्मे समेत लाखों का माल बरामद
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी कुलदीप बरनवाल
वाराणसी के रामनगर थाने की पुलिस ने गोदाम में चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से चोरी के 22 सीसीटीवी कैमरे, चश्मे और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है।
मामले का खुलासा - पुलिस कमिश्नर वाराणसी के निर्देश पर DCP काशी जोन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त कौन है - अभियुक्त का नाम अन्नू राजभर (27) पुत्र राजेश राजभर, निवासी शिवविहार कॉलोनी, भीटी, थाना रामनगर है। उसे आज 03.09.2026 को दोपहर 03.15 बजे शिव विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।
किस केस में हुई गिरफ्तारी - आरोपी पर थाना रामनगर में मु०अ०सं०- 0230/2026 धारा- 305(ए), 317(2), 331(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज था।
बरामदगी का विवरण - पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 09 अदद चश्मे, 06 अदद गत्ते व एक बोरी चश्मे के फ्रेम, 22 सीसीटीवी कैमरे, 02 वाई-फाई राउटर, 02 बंडल केबल, 01 पंखा, 21 लोहे की सरिया के टुकड़े व 01 चश्मे का स्टैंड बरामद हुआ है।
चोरी की वारदात कैसे हुई - 02.09.2026 को शिव विहार कॉलोनी में चश्मे के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी की तहरीर मिली थी, जिस पर केस दर्ज किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया - आरोपी ने बताया कि गोदाम काफी दिनों से बंद था और वहां कोई आता-जाता नहीं था, इसलिए उसने पीछे के रास्ते से थोड़ा-थोड़ा करके सामान चुराकर बेच दिया।
अपराधिक इतिहास - आरोपी शातिर किस्म का है। उस पर पहले से थाना रामनगर में मु०अ०सं०- 0080/2022 धारा- 302/394/411 के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम - गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उ०नि० अमित कुमार त्रिपाठी, अमित कुमार शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, का० पवन कुमार, सचिन चतुर्वेदी, शक्तिमान पाल और विनय कुमार सिंह शामिल रहे।


