Jamui Viral Video: नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी पर हंगामा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 पर FIR

जमुई में 10वीं के छात्र-छात्रा से सरेआम बदसलूकी का वीडियो वायरल। मड़वा पहाड़ रोड पर हुई घटना में 3 आरोपी गिरफ्तार, DM-SP ने की पुष्टि।

Jamui Viral Video: नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी पर हंगामा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 पर FIR
Jamui Viral Video: छात्र-छात्रा से बदसलूकी, 3 गिरफ्तार

INDIA NEWS REPORT

BIHAR:YASH RAJ SHARMA

जमुई में 10वीं के दो नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ सरेआम दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना 19 सितंबर की शाम जमुई सदर थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ के पास जमुई-लखीसराय रोड की बताई जा रही है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार पीड़ित दोनों जमुई शहर के एक निजी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र हैं। कोचिंग के बाद दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ गए थे। लौटते समय 6-7 युवकों ने उन्हें रोक लिया और घेर कर बदसलूकी शुरू कर दी। वायरल वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर "हम बच्चे हैं, हमें जाने दीजिए" कहकर रोती-बिलखती दिख रही है।

पुलिस का एक्शन

वीडियो 20 सितंबर की रात वायरल हुआ। पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन जमुई DM नवीन और SP विश्वजीत दयाल ने स्वत: संज्ञान लिया। पीड़ितों की पहचान कर बयान दर्ज किया गया और टाउन थाने में FIR दर्ज की गई।

पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए मड़वा गांव से 3 मुख्य आरोपियों - मिथिलेश, प्रमोद और गोलू चौधरी (24-26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। कुल 7 लोगों पर FIR दर्ज की गई है, बाकी 4 की तलाश जारी है।

बयान

जिलाधिकारी जमुई ने कहा - "सोशल मीडिया सामग्री के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, दोषियों को चिन्हित कर लिया गया है।"

https://youtube.com/shorts/UuoMbhwECLY?si=QMkblzTtVZp7mY5S