थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर जमाल अख्तर उर्फ जमालू गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गया 01 अदद एंड्रॉइड मोबाईल बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त वाराणसी के धोखाधड़ी/चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा शातिर वांछित अभियुक्त को एसआई विवेक यादव ने किया गिरफ्तार :जयचन्द

थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर जमाल अख्तर उर्फ जमालू गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गया 01 अदद एंड्रॉइड मोबाईल बरामद
गिरफ्तार शातिर मोबाइल चोर जमाल अख्तर व एसआई विवेक यादव

INDIA NEWS REPORT

वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट

बरेका क्षेत्र में लगातार हो रही मोबइल चोरी की घटना पर एसआई विवेक यादव ने लगाया लगाम शातिर चोर हुआ गिरफ्तार मंडुआडीह पुलिस को मिली सफलता।

थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 197/2024 धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस० थाना मण्डुवाडीह कमि) वाराणसी से संबंधित वांछित शातिर अभियुक्त जमाल अख्तर उर्फ जमालू पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम-बुलईपुर मलोखर थाना-मुगलसराय जिला-चन्दौली को दिनांक- 26.10.24 को समय करीब 19.35 बजे नाथूपुर क्रासिंग के पास DLW परिसर से गिरफ्तार किया गया।

 अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गया 01 अदद एंड्रॉइड मोबाईल VIVO बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी/बरादमगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण- दिनांक-16.09.2024 को वादी मुकदमा ने अज्ञात अभियुक्त द्वारा दिनांक-15/9/2024 को वादी का वीवो मोबाईल चुरा लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर थाना मण्डुवाडीह मे मु0अ0सं0-197/24 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 विवेक यादव द्वारा संपादित की जा रही है। 

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण- अभियुक्त जमाल अख्तर उर्फ जमालू ने पूछताछ करने पर बताया कि करीब 01 महीने पहले मैं बी०एल०डब्लू) गेट के पास से एक टोटो में बैठ कर लंका की तरफ जा रहा था और पूर्व से ही टोटो में कई व्यक्ति बैठे थे, उनमे से एक व्यक्ति का मोबाइल मैने मौका देखकर चुरा लिया था और मोबाइल लेकर भिखारीपुर चौराहे पर उतर गया था। फिर मैंने चोरी का मोबाइल बेचने का बहुत प्रयास किया लेकिन बिक नहीं पाया तो मैंने यह मोबाइल अपनी दूर की मामी को बहकाकर अपने दोस्त का मोबाइल बता कर उन्हें दो हजार रुपये में बेच दिया था लेकिन मामी बार-बार मोबाइल की रसीद माँगने लगी जो मेरे पास नहीं थी, तो उन्होंने यह मोबाइल मुझे वापस कर दिया। चोरी किए गये इस मोबाइल को मैं किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की फिराक में कल बी०एल०डब्लू) परिसर के पास खड़ा था कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- जमाल अख्तर उर्फ जमालू पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम-डुलईपुर मलोखा थाना- मुगलसराय जिला-चन्दौली, उम्र 26 वर्ष। गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय नाथूपुर क्रासिंग के पास DLW परिसर से, दिनांक-26.10.24 को समय करीब 19.35 बजे । बरामदगी का विवरण- 01 अदद एंड्रॉइड मोबाईल VIVO रंग गोल्डेन IMEI नं0-869130061179219 बरामद।

आपराधिक इतिहास- 1- मु0अ0सं0 197/2024 धारा 303(2),317 (2) बी०एन०एस० थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.प्र0नि0 भरत उपाध्याय थाना मंडुवाडीह कामी) वाराणसी। 2.प्र030नि0 विवेक यादव थाना मंडुवाडीह कामि0 वाराणसी। 3.30नि0 भीम ठाकुर थाना मंडुवाडीह कामीः। वाराणसी। 4. का0 अजय कुमार थाना माण्डुवाडीह कामि0 वाराणसी। 5. आ० अंगद कुमार थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।