UP 65 जिला बनारस अपराधियों का प्रवेश निषेध, रविवार आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट! वाराणसी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही में दो चेन स्नैचर गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस ने मुठभेड़ में उड़ाए 2 चेन स्नैचरों के होश, एक के पैर में लगी गोली विडिओ लिंक में- कुलदीप बरनवाल की रिपोर्ट

UP 65 जिला बनारस अपराधियों का प्रवेश निषेध, रविवार आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट! वाराणसी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही में दो चेन स्नैचर गिरफ्तार
यूपी 65 जिला बनारस अपराधियों का प्रवेश वर्जित एडीसीपी टीम ने मुठभेड़ में दो को किया गिरफ्तार

INDIA NEWS REPORT

कुलदीप बरनवाल

UP 65 जिला बनारस , अपराधियों का प्रवेश निषेध वाराणसी। रविवार की आधी रात लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में गोलियों की गूंज से इलाका दहल उठा। रिंग रोड पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम से भिड़े 2 अंतरजनपदीय चेन स्नैचर। भागने के चक्कर में बाइक फिसली, फिर पुलिस पर तान दी बंदूक। जवाब में पुलिस की एक गोली लगी सीधे पैर में और खेल खत्म।

क्या हुआ था पूरी रात?

लालपुर रिंग रोड पर पुलिस संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। तभी पल्सर बाइक पर सवार 2 युवक पुलिस को देखते ही फुल स्पीड में भाग निकले। तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित हुई और धड़ाम से सड़क पर गिर पड़े। गिरते ही दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। एक गोली सीधे एक बदमाश के पैर में लगी। दूसरा साथी भागने लगा तो उसे भी दबोच लिया गया।

कौन हैं ये दोनों?

दोनों आरोपी गोरखपुर के निकले।

1. प्रद्युम्न मल उर्फ प्रतीक - निवासी चिउटहा, थाना चिउटहा, जिला गोरखपुर। इसके पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती।

2. वेद प्रकाश दुबे उर्फ मोंटी - निवासी बुद्ध विहार, तारामंडल रामपुर, थाना रामगढ़ताल, जिला गोरखपुर। इसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा।

पुलिस के हाथ क्या लगा?

तलाशी में पुलिस को मिला तगड़ा माल:

  • - 75 हजार रुपये नकद
  •  - पीली धातु यानी सोना
  • - .315 बोर का तमंचा + कारतूस + खोखे

बड़ा खुलासा

पूछताछ में दोनों ने कबूला कि 17 जुलाई को रमरेपुर गांव में एक अधिवक्ता की मां से चेन लूट की वारदात भी इन्हीं ने की थी। पुलिस अब पता लगा रही है कि ये गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं और लूट का माल कहां खपाते थे।

फिलहाल दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

देखें वीडियो https://youtube.com/shorts/TiQUe6vKHZo?si=39FK87ovnSSvoHoH