वाराणसी थाना चौक को मिली सफलता अज्ञात वाहन चोर हुआ गिरफ्तार

संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन/वांछितों की धर पकड़/देखभाल व पैदल गश्त के दौरान चौक थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा को मिली सफलता 17 वर्षीय बाल अपचारी गिरफ्तार:राजेश

वाराणसी थाना चौक को मिली सफलता अज्ञात वाहन चोर हुआ गिरफ्तार
गिरफ्तार बाल अपचारी व बरामद स्कूटी,थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी

INDIA NEWS REPORT

रिपोर्ट:राजेश

वाराणसी कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा चलाये जा रहे अपराधियो पर नकेल कसने के अभियान में कई बाल अपचारी भी चढ़ रहे है वाराणसी पुलिस के हत्थे । इस क्रम में थाना चौक प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा द्वारा थाना चौक में पंजीकृत मुकदमा संख्या 56/2025 धारा 303 (2) बीएनएस सम्बंधित चोरी गये स्कूटी यूपी 65 एफ पी 6679 साथ 1 नफ़र बाल अपचारी उम्र 17 वर्ष को सीसीटीवी फुटेज, कमांड सेंटर के सहायता से देखभाल, क्षेत्रीय गश्त/संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों वांछितों के गिरफ्तारी के क्रम में बेनियाबाग डोम बस्ती से 24 मई को गिरफ्तार कर लिया गया।

चौक प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने घटना के बारे में जानकारी दी - दिनांक 23 मई 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि स्थानीय थानाक्षेत्र के ब्रह्मनाल क्षेत्र से आवेदक के घर पास के लॉबी में खड़ी स्कूटी UP 65 FP 6679 जिसे किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गयी है आवेदक के प्रार्थना पत्र को तत्काल दर्ज कर कमांड सेंटर व चौक थाने की टीम को लगाया गया जिसके परिणामस्वरूप टीम को पूर्ण सफलता प्राप्त हुई और बाल अभियुक्त पकड़ा गया और अपना गुनाह कबूल किया धारा 303 (2)/317(2) बीएनएस थाना चौक में मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल थे-

1. प्रभारी निरीक्षक श्री विमल कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री वैभव कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ0नि0 श्री प्रकाश सिंह चौहान चौकी प्रभारी दालमण्डी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी। 4. उ0नि0 श्री आलोक कुमार यादव थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी। 5. का0 चन्दन कुमार पाण्डेय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी। 6. का0 मदन कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी। 7. का0 मनोज कुमार साहू थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी। 8. का0 प्रवीण कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।