वाराणसी: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
वाराणसी:नईबाजार कोटवा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने लोहता थाने में और उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर हत्या व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है पुलिस जांच में जुटी: जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट
-जगदीश शुक्ला
वाराणसी:नईबाजार में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने लोहता थाने में और उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कोटवा की मैंसर जहां (23) की शादी 30 दिसंबर 2022 को नईबाजार निवासी जावेद के साथ हुई थी। मैंसर जहां की भाभी शकीला ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 50 हजार रुपये और एक बाइक की मांग लेकर उसकी ननद को परेशान करते थे। मांग पूरी न होने पर बृहस्पतिवार को मैंसर जहां की हत्या उसके पति, ससुर और देवर ने कर दी। इसके बाद शव को दफना दिया। इस संबंध में लोहता थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
लोहता, कौवा बाजार (लोहता)में जावेद की पत्नी मैसर जहां (23 वर्ष) की गुरुवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुरालियों ने थाने से सौ मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान में रात 11 बजे शव दफन कर दिया।
दूसरे दिन मायकेवालों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत पत्र सौंप दहेज हत्या का आरोप लगाया।
मैसर की भाभी कोटवां बाजार के पाही की शकीला शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचीं। प्रार्थना पत्र देकर ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। बताया कि मैसर जहां की शादी 30 दिसम्बर 2022 को जावेद से हुई थी। बताया कि दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक के लिए ससुराली मैसर को परेशान करते थे। दहेज न देने पर उसे गर्म लोहे से दागा भी गया था। शकीला का आरोप है कि मैसर की हत्याकर ससुरालवालों ने शव दफना दिया।मायकेवालों को सूचना तक नहीं दी गई। शकिला का कहना है की आसपड़ोस के लोगों से सूचना मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसपर पुलिस पति, देवर, ससुर को पकड़ कर थाने ले आई लेकिन सुबह सभी को छोड़ दिया।


