मंडुआडीह पुलिस को मिली सफलता बाईक सहित चोर पकड़ाये,शौक पूरे करने के लिए करते थे बाइक चोरी

चोरी गई बाइक मिली तो पुलिस का किया आभार वाराणसी।मंडुआडीह पुलिस ने शनिवार को सुबह गश्त के दौरान पकड़ी चोरी की तीन बाइक के साथ दो बाइक चोरों को।इन्ही चोरी की बाइक में एक बाइक के मालिक ने पुलिस को दिया धन्यवाद। :जयचन्द/जगदीश शुक्ला

मंडुआडीह पुलिस को मिली सफलता बाईक सहित चोर  पकड़ाये,शौक पूरे करने के लिए करते थे बाइक चोरी

जयचन्द/जगदीश शुक्ला

मंडुआडीह क्षेत्र में लगातार बाइक की चोरी से क्षेत्रवासियों में जबरजस्त आक्रोश व्याप्त हो गया था जिसको लेकर पुलिस भी चोरों को पकड़ने हेतु दिन रात गश्त कर रही थी।आखिर पुलिस को शनिवार को कामयाबी मिल ही गई।

श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-310/23 धारा 379/411/413/414/420/467/468/471 भादवि व मु0अ0सं0-343/23 धारा 379/411/413/413 भादवि थाना मण्डुवाडीह से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1-संजय मौर्या उर्फ साजन पुत्र बसन्त लाल मौर्या निवासी मीरानगर कालोनी (कन्दवा थाना मंडुवाडीह वाराणसी व 2. अभिषेक मसीह पुत्र राजन मसीह निवासी डी 59/79-1-K-2- इसाई कब्रिस्तान शिवपुरवा थाना सिगरा जिला वाराणसी को एफसीआई गेट के पास रेलवे लाइन पार चार दिवारी के पास मण्डुवाडीह वाराणसी से आज दिनांक 18.11.23 को समय करीब 07.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से व निशानदेही पर चोरी की कुल 03 अदद मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व

बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण में अभियुक्तों ने बताया कि

 संजय मौर्या उर्फ साजन ने पूछताछ करने पर बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे मै अपने साथी अभिषेक मसीह के साथ मिल कर करीब 4-5 दिन पहले कंचन नगर कालोनी BLW से चोरी किया था और पकड़े जाने के डर से इसका नम्बर प्लेट निकाल कर फेक दिया था।

हम दोनो ने और भी मोटरसाइकिल चोरी किया है जो मेरे साथी अभिषेक मसीह के घर पर हमने छिपा कर रखा है। अभियुक्त अभिषेक मसीह ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं और संजय मौर्या दोनो मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते है और दो मोटरसाइकिल मेरे घर के अन्दर है, जिसे बेचने के लिए हम लोग छिपाकर रखे है। एक मोटरसाइकिल HF DELUXE रजिस्ट्रेशन नम्बर UP62AD4525 व चेचिस नम्बर MBLHAR235H9E26773 वास्तविक रजिस्ट्रेशन नम्बर UP65CU0412 को डेढ़ माह पहले इस मोटरसाइकिल को हम लोगो ने मीरा नगर कालोनी कन्दवा मडुआडीह से चुराया था और पकड़े जाने के भय से इसका नम्बर प्लेट बदल दिये थे तथा तीसरी मोटरसाइकिल बिना नम्बर कि सुपर स्पेलेण्डर बरंग काली जिसका चेचिस नम्बर MBLJA0SEME9C12026 को हम दोनो बहुत पहले चोरी किये थे स्थान समय याद नही है। हम लोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मोटरसाइकिल चुराते है और बेचते है तथा जो मिलता है उसका आधा-आधा आपस मे बाट लेते है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

  1. संजय मौर्या उर्फ साजन पुत्र बसन्त लाल मौर्या निवासी मीरानगर कालोनी (कन्दवा थाना मंडुवाडीह वाराणसी, उम्र करीब 35 वर्ष ।
  2. अभिषेक मसीह पुत्र राजन मसीह निवासी डी 59/79-1 K 2 इसाई कब्रिस्तान शिवपुरवा थाना सिगरा जिला वाराणसी, उम्र करीब 38 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण के बारे में मंडुआडीह इंस्पेक्टर विमल मिश्र ने बताया कि-

कुल 03 अदद मोटर साइकिल 01 अदद मोटरसाइकिल चेचिस नम्बर MBLJAR132HHJ01763 (मु0अ0सं0-343/23 धारा 379 भा0द0वि0 से सम्बन्धित) 01 अदद मोटरसाइकिल HF DELUXE चेचिस नम्बर - MBLHAR235H9E26773 रजिस्ट्रेशन नम्बर- UP65CU0412 ( मु0अ0सं0-310/23 धारा 379 भा0द0वि0 से सम्बन्धित) व एक अन्य मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर रंग काला व चेचिस नम्बर MBLJA0SEME9C12026 बरामद

अभियुक्तों का  आपराधिक इतिहास-

 संजय मौर्या उर्फ साजन पुत्र बसन्त लाल मौर्या निवासी मीरानगर कालोनी (कन्दवा ) थाना मण्डवाडीह वाराणसी। अन्य थानों में भी अभियुक्तों का रिकॉर्ड 1- मु0अ0सं0-876/17 धारा 41, 109 भादवि थाना लका कमि० वाराणसी।

2- मु0अ0सं0-145/18 धारा 379,411 भादवि थाना भेलुपुर कमि० वाराणसी।

3- मु0अ0सं0-059/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

4- मु0अ0सं0-519/21 धारा 8/22 NDPS ACT थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

5-मु0अ0सं0-187/20 धारा 379,411,413,414,419, 420 भादवि थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी। 6- मु0अ0सं0-109/20 धारा 411,413,414,419, 420 भादवि थाना आदमपुर कमि० वाराणसी।

7- मु0अ0सं0-940/17 धारा 379,411 भादवि थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।

8-मु0अ0सं0-310/23 धारा 379/411/413/414/420/467/468/471 IPC थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

9-मु0अ0सं0-343/23 धारा 379/411/413/413 IPC थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

अभिषेक मसीह पर थाना भेलूपुर में लग चुका है गैंगेस्टर

अभिषेक मसीह पुत्र राजन मसीह निवासी डी 59/79-1-K-2 इसाई कब्रिस्तान शिवपुरवा थाना सिगरा जिला वाराणसी।

1-मु0अ0सं0-007/18 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

2-मु0अ0सं0-583/17 धारा 392 भादवि थाना भेलुपुर कमि० वाराणसी। 

3- मु0अ0सं0-638/17 धारा 394,411 भादवि थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

4-मु0अ0सं0-740/17 धारा 379,411 भादवि थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 

5-मु0अ0सं0-1343/17 धारा 392,411 भादवि थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 

6- मु0अ0सं0-200/15 धारा धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना सिगरा कमि० वाराणसी।

7- मु0अ0सं0-221/16 धारा 3/25 A ACT थाना सिगरा कमि० वाराणसी।

8-मु0अ0सं0-650/17 धारा 411,414,419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

 9-मु0अ0सं0-310/23 धारा 379/411/413/414/420/467/468/471 IPC थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

10-मु0अ0सं0-343/23 धारा 379/411/413/413 IPC थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

 गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1- उ0नि0 सुरेन्द्र शुक्ला थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी। 2-30नि0 प्रशान्त पाण्डेय थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी। 3- हे0का0 शत्रुधन सिंह थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी 4- डे0का0 शक्ति सिंह यादव थाना मण्डुवाडीह कमिश्ररेट वाराणसी 5-का0 सूर्यभान सिंह थाना मण्डुवाडीह कमिश्ररेट वाराणसी 6-का0 उदय प्रताप पटेल थाना मण्डुवाडीह कमिश्ररेट वाराणसी