वाराणसी:अपहरण करने वाले फरार आरोपी को जंसा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बारह घण्टे पूर्व अपहता को बरामद कर परिजनों को सौंप चुकी थी जंसा पुलिस:जयचन्द
जयचन्द
वाराणसी/-पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन विक्रांत वीर व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन सर्वडन टी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अंजनी कुमार राय के कुशल नेतृत्व में सोमवार को जंसा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर हरसोस अंडर पास के पास से अपहरण सहित अन्य मामले के फरार आरोपी इन्जमामूल हक 21 वर्ष निवासी महमदपुर जंसा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।ज्ञात हो कि बीते बारह घण्टे पूर्व अपहता को सकुशल बरामद कर जंसा पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया था अपहरण सहित अन्य मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह जगह दबिश दे रही थी कि उसे मुखबिर द्वारा बताये गए जगह हरसोस अंडर पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक चौकी प्रभारी कस्बा जंसा ईश चंद्र यादव,हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।


