पेशाब काण्ड के बाद मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक और वीडियो हुआ वायरल वीडियो में दलित युवक को नग्न कर किया जा रहा है बेरहमी से पिटाई
पेशाब काण्ड के बाद मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक और वीडियो हुआ वायरल वीडियो में दलित युवक को नग्न कर किया जा रहा है बेरहमी से पिटाई
अनुराग पाण्डेय/मध्य प्रदेश/सागर
सागर। सागर में एक युवक को नंगा कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार को सागर पुलिस ने संज्ञान लेकर मोतीनगर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर पीड़ित युवक की तलाश कर ली है. वायरल वीडियो में बेरहमी से पिट रहा युवक सागर के मकरोनिया थाने के बड़तूमा गांव का रहने वाला बताया गया है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। यह वीडियो अक्टूबर 2022 का सागर की गल्ला मंडी के बालाजी धर्म कांटा का बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले के आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए हैं पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बारे में अभी युवक से पूछताछ की जा रही है फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है
क्या है मामला: दरअसल शनिवार शाम को सागर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग एक युवक को नंगा करके बेरहमी से पीट रहे हैं इस वीडियो के वायरल होते ही युवक के बारे में तरह-तरह के दावे सोशल मीडिया पर किए जाने लगे और पीटने वालों के बारे में भी सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आयी. वीडियो को देखते हुए रविवार दोपहर पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर मोती नगर थाना के प्रभारी मानस द्विवेदी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया और पीड़ित युवक की तलाश शुरू कर दी वायरल वीडियो में पिट रहा युवक सागर के मकरोनिया थाना के बड़तूमा गांव का निवासी निकला। जिसके साथ अक्टूबर 2022 में एक धर्म कांटा के ऑफिस में बेरहमी से मारपीट की गई थी।
फिलहाल पुलिस युवक का रिकॉर्ड तलाश कर रही है वहीं युवक को पीटने वाले लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
वायरल वीडियो के बारे में क्या कहना है पुलिस का: वायरल वीडियो के बारे में मोती नगर थाना के प्रभारी मानस द्विवेदी का कहना है कि ''वीडियो वायरल होने के बाद प्रथम दृष्टया वीडियो में अपराध कारित पाए जाने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है वीडियो में जो व्यक्ति पिटते हुए दिख रहा है, उसकी पहचान की गई है उसको थाना लाया गया है और अभी पूछताछ की जा रही है, जो कि प्रारंभिक दौर में है. पूछताछ में उसने कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट करना बताया है, अभी बयान दर्ज किए जा रहे हैं."
अक्टूबर 2022 का है वीडियो: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये वीडियो अक्टूबर 2022 की रात के समय का बताया जा रहा है. पीड़ित एक मजदूर है, उसके ऊपर कुछ प्रकरण सुरखी थाने में दर्ज हैं और इसकी तरफ से FIR मकरोनिया थाने में दर्ज कराई गई है,पुलिस द्वारा पीड़ित के रिकॉर्ड की तलाश की जा रही है।
इस मामले को लेकर सोमवार को पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलेंगे। कांग्रेस का दल सुबह 11 बजे राज्यपाल से मिलने जाएगा। जहां उनसे प्रदेश में आदिवासी और दलित वर्ग के साथ हो रहे अत्याचार और बर्बरता की घटनाओं पर चर्चा करेगा। साथ ही उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुवे ट्वीट कर लिखा है कि ‘अब सागर में दलित की पिटाई: सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने और इंदौर में आदिवासी युवाओं को पीटने के बाद सागर जिले में दलित युवक को निर्वस्त्र कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। शिवराज जी, आपके जंगलराज से मध्यप्रदेश शर्मसार है।‘ इस पोस्ट को आरटी करते हुवे पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा है कि ‘मध्यप्रदेश में आख़िर हो क्या रहा है ?’
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1678084161129840642?t=NbUX8xpmU2fkc1XHgRuE3w&s=08