वाराणसी: राजातालाब में खुलेआम कथित चोरी की गाड़ी काटने के आरोप की जांच की मांग की अमिताभ ठाकुर ने

वाराणसी: राजातालाब में खुलेआम कथित चोरी की गाड़ी काटने के आरोप की जांच की मांग की अमिताभ ठाकुर ने
राजातालाब में कथित चोरी की गाड़ियों के काटने की तश्वीर
वाराणसी: राजातालाब में खुलेआम कथित चोरी की गाड़ी काटने के आरोप की जांच की मांग की अमिताभ ठाकुर ने
वाराणसी: राजातालाब में खुलेआम कथित चोरी की गाड़ी काटने के आरोप की जांच की मांग की अमिताभ ठाकुर ने

जगदीश शुक्ला

 आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के थाना राजातालाब थाने से मात्र 400 मीटर की दूरी पर खुलेआम अवैध तरीके से चोरी की गाड़ियां कबाडियो द्वारा काटे जाने के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि उन्हें कई फोटो प्राप्त हुए हैं जो इस इलाके के बताए गए हैं. दी जानकारी के अनुसार थाना राजातालाब पर हर महीने प्रति कबाड़ी द्वारा 15 से 20 हजार रुपए दिए जाने और उसके बदले खुलेआम अवैध तरीके से चोरी की गाड़ियों को काटे जाने और इन्हें काट कर कानपुर भेज दिए जाने की चर्चा है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि थाने के बहुत नजदीक ही दर्जनों ऐसे कबाड़ियों के अड्डे होने की बात सामने आई है।

अमिताभ ठाकुर ने मांग की है कि आरोपियों की जांच कर उचित कार्यवाही की जाये साथ ही अमिताभ ठाकुर ने स्थल की फोटो भी जारी की है