अमर शहीद उधम सिंह की जयंती पर शहीद उधम सिंह को दी 32 फायर की सलामी

अमर शहीद उधम सिंह को 32 फायर की सलामी काशिराज परिवार के डॉ. अशोक कुमार सिंह ने ली। सभा में मांग की गई कि गिरजाघर पंचमुहानी का नाम शहीद उधम सिंह पंचमुहानी किया जाय। ;जयचन्द की खास रिपोर्ट

अमर शहीद उधम सिंह की जयंती पर शहीद उधम सिंह को दी 32 फायर की सलामी
वाराणसी गिरजाघर स्तिथ शहीद उधम सिंह को 32 फायर की सलामी दी गयी

जयचन्द/वाराणसी

राणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अमर शहीद उधम सिंह की जयंती पर मंगलवार को काशी ने उन्हें याद किया। गिरजाघर चौराहा स्थित प्रतिमा पर सर्वधर्म सभा हुई। पुलिस के जवानों ने 32 फायर की सलामी दी।

वाराणसी के गिरजाघर चौराहा स्थित शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के समक्ष मंगलवार की शाम बड़ी संख्या में काशीवासी जुटे।

पुलिस बैंड की धुन पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान वेदपाठ, कुरान की आयतें, बाइबिल पाठ के साथ ही गुरुद्वारा गुरुबाग व नीचीबाग से आये रागी जत्थे ने गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी का पाठ किया। सर्वदलीय सभा भी हुई। अतिथियों का स्वागत उधम सिंह ट्रस्ट के चेयरमैन उदय नारायण सिंह ने किया।

 32 फायर की सलामी काशिराज परिवार के डॉ. अशोक कुमार सिंह ने ली। सभा में मांग की गई कि गिरजाघर पंचमुहानी का नाम शहीद उधम सिंह पंचमुहानी किया जाय। इसके अलावा शहीद उधम सिंह पार्क में संग्राहलय वाचनालय के साथ ही उनकी वाराणसी की स्मृतियों को सहेजा जाए। इस मौके पर राम बाबू, डॉ. सत्यदेव सिंह, विजय नारायण सिंह, बीके सिंह, हौसला प्रसाद सिंह, रकम सिंह, अंकित सिंह, भाई रंजीत सिंह, अजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह आदि थे।