वाराणसी डीजीपी से सिगरा अवैध टैक्सी स्टैंड भ्रष्टाचार की डीजीपी मुख्यालय से जांच की मांग

के बार वाराणसी रोडवेज पर चलने वाले अवैध स्टैंडों के विरूद्ध पूर्व आईपीएसअमिताभ अमिताभ ठाकुर ने लिखा शिकायती पत्र यूपी के डीजीपी को :जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट

INDIA NEWS REPORT

 जगदीश शुक्ला

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सिगरा थाना क्षेत्र के रोडवेज पुलिस चौकी में चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

डीजीपी, उत्तर प्रदेश को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि रोडवेज पुलिस चौकी क्षेत्र में पिछले लगभग 10- 12 वर्षों से एक अवैध टैक्सी स्टैंड लगातार चल रहा है, जिसको लेकर लगातार मारपीट की घटनाएं होती रही है. पिछले तीन दिनों में यहां पर पहले मझवा कछुआ निवासी कमलेश यादव और फिर कल लालगोपालगंज, प्रयागराज निवासी मनोज कुमार यादव के साथ मारपीट की घटनाएं घटी, जिनके द्वारा इंस्पेक्टर सिगरा को लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया गया।

इसके बाद भी इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गई और मामले को रफादफा करने का प्रयास चल रहा है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा इस संबंध में कई शिकायत दी गई है किंतु हर शिकायत वाराणसी पुलिस के पास भेज दी जाती है, जिनके द्वारा मामला रफा दफा कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में सिगरा पुलिस के साथ वहां तैनात रहे पूर्व दीवान तथा एक अन्य व्यक्ति की भूमिका बताई जाती है, जहां से लाखों रुपए प्रतिदिन की आमदनी बताई गई है।

अतः उन्होंने डीजीपी मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी मौके पर भेज कर इन समस्त तथ्यों की अपने स्तर से जांच करने और इसमें संलिप्त पुलिस करने के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की ।

अमिताभ ठाकुर द्वारा भेजी शिकायत--

सेवा में,

डीजीपी,

उत्तर प्रदेश,

लखनऊ उत्तरप्रदेश

विषय - वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के रोडवेज पुलिस चौकी के पास अवैध टैक्सी स्टैंड विषयक

महोदय,

कृपया अवगत कराना है कि वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के रोडवेज पुलिस चौकी क्षेत्र में एक अवैध टैक्सी स्टैंड पिछले लगभग 10-12 वर्षों से लगातार चल रहा है. इस टैक्सी स्टैंड के संबंध में स्वयं मेरे द्वारा पिछले दो वर्षों से अनेक शिकायतें स्वयं आपके सम्मुख प्रस्तुत की गई हैं, किंतु कष्ट का विषय है कि इनमें से किसी भी प्रकरण का अब तक संज्ञान नहीं लिया गया और इन प्रकरणों को वाराणसी जिला पुलिस के पास भेज दिया गया, जिनके द्वारा इस पूरे मामले को बार-बार दफा दफा किया जाता रहा है।

इस अवैध टैक्सी स्टैंड की वसूली को लेकर कभी पुलिस के साथ और कभी संगठित गिरोहों में आपस में लगातार कई झगड़ा मारपीट और गंभीर अपराधी घटनाएं घटित हुई हैं. इसके बाद भी दुर्भाग्यवश आज तक इसके संबंध में स्वयं आपके स्तर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि वाराणसी जिले को उक्त प्रकरण संदर्भित करने के बाद उनके द्वारा निरंतर मामले की लीपापोती ही की जाती है।

इसी क्रम में पिछले तीन दिनों से लगातार इस अवैध टैक्सी स्टैंड पर मारपीट की घटनाएं हो रही है।

मेरे पास प्राप्त अभिलेखों के अनुसार दिनांक 30/09/2024 को श्री कमलेश यादव पुत्र श्री बाबूलाल यादव निवासी मझवा कछुआ के साथ दिनांक 30/09/2024 को दिन में लगभग 11:00 बजे श्री पंकज पांडे और श्री विकास दुबे नाम के व्यक्तियों ने मारपीट किया तथा उनकी गाड़ी का चाबी लेकर ₹700 निकाल लिया, जिससे वह किसी प्रकार से जान बचाकर भागे. इस संबंध में मेरे पास श्री कमलेश यादव द्वारा थाना प्रभारी सिगरा को दिए गए प्रार्थना पत्र दिनांक 30/09/2024 की प्रति है, जिसे मैं इस शिकायत के साथ संलग्न कर रहा हू।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकरण में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया, जिसके कारण कल दिनांक 01/10/2024 को पुनः इसी प्रकार की घटना श्री मनोज कुमार यादव पुत्र श्री रामकृष्ण यादव निवासी लालगोपालगंज, प्रयागराज मोबाइल नंबर 9936891394 के साथ घटी, जिसमें उनके गाड़ी संख्या यूपी 70 सीके 9067 से वाराणसी निवासी श्री संगम पांडे और श्री संदीप सोनकर द्वारा गुंडा टैक्स की ₹200000 अतिरिक्त धनराशि की मांग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने और प्रातः लगभग 6:30 बजे श्री संगम पांडे के गुर्गों और श्री संदीप सोनकर और चार पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर श्री मनोज कुमार यादव की गाड़ी को रोक कर मारपीट और गाड़ी का आगे, पीछे और दाहिने के शीशा सहित पूरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने और करीब 30 हजार रुपए निकालने तथा अगली बार ₹200000 ले कर आने की बात के आरोप है . मेरे पास श्री मनोज कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी सिगरा को दिए गए प्रार्थना पत्र दिनांक 01/10/2024 की प्रति है जिसे इस प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न कर रहा हूं।

किंतु प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सिगरा ने एक बार पुनः इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवैध टैक्सी स्टैंड से लाखों रुपए की प्रतिदिन की वसूली होती है जो काम पिछले 10 वर्षों से श्री पंकज पांडे के हाथ में है, जो थाना सिगरा के कार्य खास के रूप में कार्य करते हुए यह करते हैं. यह भी बताया गया है कि थाने के पूर्व दीवान श्री बुद्धदेव तिवारी, जो वाराणसी में लगभग 30 साल से है और अभी जल पुलिस में है, उनकी भी इस पूरे प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और श्री पंकज पांडे और श्री बुद्धदेव तिवारी यह काम थाना सिगरा के खुले सहयोग से करते हैं.

आप सहमत होंगे कि यह समस्त अत्यंत गंभीर हैं और उनकी मात्र आपके स्तर से ही जांच कराए जाने पर सही तथ्य सामने आ सकते हैं क्योंकि वाराणसी पुलिस के पास यह प्रकरण जाने पर उनके द्वारा बार-बार रफा दफा कर दिया जाता है.

अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इन समस्त तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए डीजीपी मुख्यालय से किसी वरिष्ठ अधिकारी को मौके पर भेज कर मेरे इस प्रार्थना पत्र और मेरे द्वारा इस अवैध टैक्सी स्टैंड के संबंध में पूर्व में प्रेषित समस्त प्रार्थनापत्रों का संज्ञान लेते हुए उनके संबंध में कठोर कार्रवाई करने और इसमें संलिप्त समस्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने की कृपा करें.

अमिताभ ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अधिकार सेना 5/426 विराम खंड गोमती नगर, लखनऊ 941553452 दिनांक 02/10/2024 प्रतिलिपि समस्त संबंधित अधिकारियों को कृपया आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित