चंदौली :चांदपुर के पवारपुर में बनेगा पशुओं के लिए आश्रयस्थल व चारागाह अधिकारियों ने स्थल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देश पर मंगलवार को सकलडीहा एसडीएम मनोज पाठक, तहसीलदार विकासधर, बीडीओ केके सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने राजस्व टीम के साथ चांदपुर के राजस्व गांव पवारपुर का निरीक्षण किया। पवारपुर में नये पशुआश्रय केन्द्र और चारागाह के लिये भूमि को चिन्हित किया:सन्दीप जायसवाल की रिपोर्ट

चंदौली :चांदपुर  के पवारपुर में बनेगा पशुओं के लिए आश्रयस्थल व चारागाह अधिकारियों ने स्थल का किया निरीक्षण
सकलडीहा एसडीएम मनोज पाठक, तहसीलदार विकासधर, बीडीओ केके सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने राजस्व टीम के साथ चांदपुर के राजस्व गांव पवारपुर का निरीक्षण किया। पवारपुर में नये पशुआश्रय केन्द्र और चारागाह के लिये भूमि को चिन्हित किया गया

सन्दीप जायसवाल

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देश पर मंगलवार को सकलडीहा एसडीएम मनोज पाठक, तहसीलदार विकासधर, बीडीओ केके सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने राजस्व टीम के साथ चांदपुर के राजस्व गांव पवारपुर का निरीक्षण किया।

पवारपुर में नये पशुआश्रय केन्द्र और चारागाह के लिये भूमि को चिन्हित किया गया। सीएम योगी ने छुट्टा पशुओं को हर संभव सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिय है। इसके लिए सीएम योगी ने 90 दिन समय देते हुए डीएम को नामित किया है। इस क्रम में निरीक्षण के दौरान करीब दो हेक्टयर (आठ वीघा) भूमि का चिन्हाकन किया गया। सकलडीहा विकास खंड में पटपरा और तारापुर के बाद यह तीसरा पशुआश्रय केन्द्र बन जाने पर छुट्टा और आवारा पशुओं को काफी सहुलियत होगा। सकलडीहा बीडीओ केके सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में पवारपुर राजस्व गांव में गोशाला के लिये भूमि को चिन्हित किया गया है। स्टीमेट बनने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा। यहां पर पशुओं के लिये चारागाह के लिये सहुलियत होगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, सचिव पवन दूबे, प्रधान राकेश यादव सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रहे।