उपचार के दौरान झुलसे संविदा कर्मी की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने विधुत उपकेंद्र के गेट पर किया जमकर धरना प्रदर्शन

उपचार के दौरान झुलसे संविदा कर्मी की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने विधुत उपकेंद्र के गेट पर किया जमकर धरना प्रदर्शन

जयचन्द वाराणसी

वाराणसी/-राजातालाब पावर हाउस पर संविदा कर्मचारी उमेश कुमार पटेल उर्फ डब्लू ट्रांसफार्मर में तेल डालते समय बीते आठ दिन पूर्व बुरी तरह जुलूस गया था,जिसे परिजनों ने वाराणसी के निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती किया था जहाँ शनिवार तड़के सुबह इलाज के दौरान संविदा कर्मचारी उमेश कुमार पटेल की मौत हो गई।वही गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने राजातालाब पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन शुरू कर लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों को बर्खास्त करने सहित पचास लाख रुपये मुआवजा की माँग करने लगे,धरना प्रदर्शन की सूचना पाकर राजातालाब पुलिस मौके पर पहुँची।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों 16 अगस्त को राजातालाब 132 केवी उपकेंद्र में संविदाकर्मी उमेश कुमार शटडाउन कर ट्रांसफार्मर में तेल डाल रहा था,तभी किसी कर्मचारी द्वारा बिजली आपूर्ति चालू कर दिया गया था जिससे मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गाँव निवासी उमेश कुमार पटेल बुरी तरह झुलस गया था जिसे परिजनों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उमेश कुमार की शनिवार को मौत हो गई।वहीं स्थानीय निवासी राहुल सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से अब तक कितने कर्मचारी की जान जा चुकी है,प्रदर्शनकारियो का आरोप है कि बिजली विभाग की असावधानी और ब्यवस्थागत खामियों के कारण यह घटना घटी है।मृतक दो भाई में छोटा था और अविवाहित था।मृतक बीते दो वर्ष तक इसके पहले भी काम कर चुका था वर्तमान समय मे वह आठ माह से मेसर्स जेपीएस इम्पोरियम अयोध्या फर्म के तहत 132 केवी उपकेंद्र राजातालाब में इलेक्ट्रिशियन/फिटर के पद पर कार्यरत था।फर्म द्वारा 10 लाख क्षतिपूर्ति व मृतक के माता सम्पत्ति देवी को उचित पेंशन देने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया,मौके पर अधिशाषी अभियंता व फर्म के द्वारा अंतिम संस्कार के लिए पचास हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया,एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल,एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार संग्राम सिंह के द्वारा विभागीय तौर तरीके से जो भी मदद सहयोग होगा किया जायेगा के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।