वाराणसी अखरी में सर्विस मार्ग पर गिरा शीशम का पेड़ यातायात बाधित वाहनों की लगी लम्बी कतार राहगीर हुए परेशान

वाराणसी अखरी में सर्विस मार्ग पर गिरा शीशम का पेड़ यातायात बाधित वाहनों की लगी लम्बी कतार राहगीर हुए परेशान ,विधुत व्यवस्था भी हुई बाधित:जयचन्द

वाराणसी अखरी में सर्विस मार्ग पर गिरा शीशम का पेड़ यातायात बाधित वाहनों की लगी लम्बी कतार राहगीर हुए परेशान

जयचन्द वाराणसी

वाराणसी/-तेज हवा के कारण रविवार देर शाम रोहनिया थाना क्षेत के अखरी के समीप अर्वाचीन हॉस्पिटल के सामने अड़गड़ानंद कालोनी अन्नपूर्णा ढाबा के पास शीशम का पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर जाने के कारण अखरी वाया मोहनसराय सर्विस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

पेड़ की चपेट में लो टेंशन विद्युत लाइन भी आ गई,जिससे क्षेत्र से जुड़े गाँवो की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।पेड़ गिर जाने के वजह से सर्विस मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।

पेड़ गिरने व यातायात बाधित होने की सूचना चौकी प्रभारी अखरी ओम नारायण शुक्ला को दी गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम हुई बारिश के कारण शीशम का पेड़ सर्विस मार्ग पर गिर गया जिससे आने जाने वाले राहगीर परेशान होते नजर आए।प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक जिस समय पेड़ गिरा उस समय कोई आ जा नही रहा था वरना किसी घटना से इनकार नही किया जा सकता था।वही इस बाबत चौकी प्रभारी अखरी ओम नारायण शुक्ला का कहना रहा कि अभी तत्काल पुलिस कर्मियों को भेजकर दिखवाता हूँ।