वाराणसी रोप वे कार्य सुरु सिगरा में लगा रोपवे का पहला टावर

वाराणसी जाम से निजात दिलाने के लिये कैंट से सीधे हवा मार्ग से यात्रियों के सुविधा के लिये बनने वाले रोपवे का कार्य मंगलवार से सुरु हो गया है जिसमे में रोपवे का पहला टावर सिगरा में लगाया गया:जयचन्द

वाराणसी रोप वे कार्य सुरु सिगरा में लगा रोपवे का पहला टावर

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

राणसी। रोप-वे प्रोजेक्ट के तहत मंगलवार को पहला टॉवर स्थापित किया गया। सिगरा में टॉवर संख्या 12 को स्विटजरलैंड से आई विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में लगवाया गया। करीब दस घंटे की मशक्कत के बाद बर्थोलेट कंपनी, विश्व समुद्रा एवं नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) की टीम ने यह टॉवर लगाया।

इससे रोप-वे प्रोजेक्ट में गति आएगी। स्विटजरलैंड से आई टीम अभी कुछ दिन बनारस में रहेगी। कैंट स्टेशन और रथयात्रा स्टेशन पर बर्थोलेट कंपनी के विशेषज्ञ निरीक्षण करेंगे। साथ ही गिरजाघर और गोदौलिया पर प्रस्तावित टर्निंग प्वाइंट एवं रोप-वे स्टेशन के निर्माण पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे।