राम मंदिर पर सपा नेता ने दिया विवादित बयान कहा - ये बेकार मन्दिर है....

अयोध्या के राम लला मन्दिर की जहाँ एक ओर पूरे विश्व मे चर्चा हो रही है,करोड़ो श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किया जा रहा है वही भारत के कुछ अज्ञानी लोग इसे बेकार कह रहे है बहुत ही निम्न और घटिया सोच , कुंठित मानसिकता के ऐसे लोग सीधे आस्था पर कुठाराघात कर रहे है;जयचन्द की खास रिपोर्ट

राम मंदिर पर सपा नेता ने दिया  विवादित बयान कहा - ये बेकार मन्दिर है....
सपा नेता राम गोपाल यादव

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द (विशेष संवाददाता)

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राम मंदिर पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'वो मंदिर बेकार का है. मंदिर ऐसे नहीं बनते.

राम मंदिर का नक्शा ठीक नहीं बना है. वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं बनाया गया है.' वहीं रामगोपाल यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा, 'समाजवादी पार्टी आस्था का सम्मान नहीं करती है. ये राम के अस्तित्व को नकारने वाले लोग हैं.'

बता दें कि इससे पहले रामनवमी के मौके पर समाजवादी पार्टी के सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक बड़ा बयान दिया था. दरअसल, एक सवाल के जवाब में बीजेपी पर हमला बोलते हुए रामगोपाल यादव ने कहा था कि रामनवमी हमेशा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती रही है. रामनवमी के कुछ लोगों ने पेटेंट करा लिया है. यह उनकी बपौती नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने कहा था, 'करोड़ों लोग हजारों वर्षों से रामनवमी मनाते आ रहे हैं और इस देश में केवल एक राम मंदिर नहीं है. उन्होंने अधूरी प्राण-प्रतिष्ठा की है और शंकराचार्य इसके खिलाफ थे. बीजेपी को सजा देंगे. मैंने कभी किसी की पूजा नहीं की. मैं दिखावा नहीं करता हूं. मैं भगवान का नाम लेता हूं. लेकिन पाखंडी नहीं हूं. पाखंडी लोग ये सब करते हैं. भगवान राम इन लोगों को दंड देंगे.'