वायु सेवा दिवस 8 अक्टूबर को प्रयागराज में भव्य एयर शो का आयोजन

अगले तीन दिनों तक शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

वायु सेवा दिवस 8 अक्टूबर को प्रयागराज में भव्य एयर शो का आयोजन
प्रतीकात्मक तस्वीर

विशेष संवाददाता शिव विशाल की खास रिपोर्ट

प्रयागराज

8 अक्तूबर को होने वाले एयर शो के दौरान शहर में भारी भीड़ जुटेगी। शहर में वीवीआईपी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति महोदया, राज्यपाल महोदया और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का आना तय।

इस कार्यक्रम से पूर्व छह अक्तूबर को वायुसेना रिहर्सल करेगी। इस कारण तीन दिन तक शहर में भारी गाड़ियों की नो इंट्री और प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। इस ट्रैफिक प्रतिबंध के चलते बम्हरौली से लेकर संगम नोज तक 20 किमी तक एरिया प्रभावित रहेगा। छह और आठ अक्तूबर तक एयर शो के दौरान शास्त्री पुल तथा नया यमुना पुल पर दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक गाड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सेना के साथ मिलकर पुलिस ने सुरक्षा घेरा तैयार किया है।