बुधवार देर रात्रि वाराणसी में चली तबादला एक्सप्रेस,कई हुये रिलीफ कई को मिली तैनाती
वाराणसी पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने कई थानेदारों को रिलीफ कर दिया है व नई तैनाती भी दी है :जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट
वाराणसी:जगदीश शुक्ला
वाराणसी: गैर जनपद स्थानांतरण के बाद बुधवार को कई थाना प्रभारी को वाराणसी पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन द्वारा कई थाना प्रभारी को रिलीफ कर दिया है व कई को नई पोस्टिंग दी गई हैं।
भेलूपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह गैर जनपद के लिए रिलीव किये गये है।
लक्सा थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह गैर जनपद के लिये रिलीव किये गये है।
चौबेपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को हटा दिया गया है।
पर्यटक थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी गैर जनपद के लिये रिलीव किये गये है।
फूलपुर एसओ दीपक राणावत पुलिस आयुक्त के पीआरओ के पद पर नियुक्त किये गये है।
अजय मिश्र वाराणसी कमिश्नरेट के मीडिया सेल प्रभारी बनाये गये है।
इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला भेलूपुर थाना प्रभारी बनाये गये है।
इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्र को फूलपुर थाने का प्रभार मिला है।
इंसपेक्टर विद्याशंकर शुक्ल चौबेपुर थाना प्रभारी नियुक्त किये गये है ।
पुलिस आयुक्त के पीआरओ मनोज कोरी लक्सा थानाध्यक्ष बनाये गये है।
राज बहादुर मौर्य प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी बनाये गये है।
दयाशंकर सिंह पर्यटक थाना प्रभारी नियुक्त किये गये है।


