ना जाने कौन था? वह बदनसीब जिसे चार कंधे भी ना हुये नसीब

मंडुआडीह थानांतर्गत एफसीआई के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला,नही हो सकी शव की शिनाख्त:वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट

ना जाने कौन था? वह बदनसीब जिसे चार कंधे भी ना हुये नसीब
अज्ञात व्यक्ति के शव के साथ स्थानीय पुलिस

वाराणसी:जयचन्द

वाराणसी:मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के एफसीआई गल्ला गोदाम के समीप अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में होती रही चर्चा, प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडुआडीह एफसीआई रोड पर एफसीआई के दीवाल के समीप सफेद सर्ट व सफेद गमछा में अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा था ऐसा देखने से प्रतीत हो रहा था कि व्यक्ति कही से जा रहा था और स्ट्रोक या किसी बीमारी से व्यक्ति का देहांत हो गया व्यक्ति की बाये हाथ दिल के पास मुड़ा हुआ था आंखे और मुँह खुला हुआ था। 

 स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी टैम्पु द्वारा ले आ कर यहां लिटाया गया है,व कुछ अन्य का कहना था कि अचानक गिर कर मर गया है अलग अलग लोगो द्वारा अलग अलग बाते की जा रही थी तब किसी ने थाना मंडुआडीह पर सुचना दे दी सूचना मिलने मौके पर तत्काल मंडुआडीह थाना प्रभारी विमल मिश्रा मय फोर्स पहुंचे पुलिस ने स्थानीय लोगों द्वारा शव का शिनाख्त करवाया गया लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका मंडुवाडीह कस्बा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखने हेतु शिवपुर भेजवा दिया गया मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।