वाराणसी के युवक ने जनसुनवाई पर उठाये सवाल मुख्यमंत्री से शिकायत करने की कही बात!

वाराणसी गंगा -वरुणा संगम के पास मृत गौवंश के वजह से जल के दूषित होने व बीमारी फैलने के लिये किया था शिकायत 15 दिनों बाद आख्या लगाई गई लंबित पशु विभाग ने असमर्थता जताई: जयचन्द की रिपोर्ट

वाराणसी के युवक ने जनसुनवाई पर उठाये सवाल मुख्यमंत्री से शिकायत करने की कही बात!
वाराणसी के युवक ने जनसुनवाई पर उठाये सवाल मुख्यमंत्री से शिकायत करने की कही बात!
वाराणसी के युवक ने जनसुनवाई पर उठाये सवाल मुख्यमंत्री से शिकायत करने की कही बात!
वाराणसी के युवक ने जनसुनवाई पर उठाये सवाल मुख्यमंत्री से शिकायत करने की कही बात!

INDIA NEWS REPORT

वाराणसी जयचन्द

वाराणसी निवासी कुलदीप बरनवाल ने जनसुनवाई कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल संवाददाता जयचन्द को बताई पूरी बात।

वाराणसी में सो रहा पशु विभाग,लापरवाह कर्मचारियों की जनसुनवाई से खुली पोल वाराणसी के पुराना पूल के पास जहां गंगा मे वरुणा का संगम होता है बांध के पास दिनांक 25 सितम्बर को घाट के पास एक मृत गौवंश पुरानापुल फाटक से टकरा गया था सम्बंधित विभाग को तत्काल पानी के दूषित होने व मृत गौवंश के शव को निकालने की बात की गई कोई भी कार्य ना होते हुये देख जनसुनवाई पर शिकायत दर्ज कराई गई (जनसुनवाई शिकायत संख्या -40019725043256) जिसपर 25 सितम्बर 2025 को कुलदीप बरनवाल को फ़ीडबैक लेने के लिए लगभग 15 दिनों बाद आया कॉल सरकारी नियमानुसार जिसमे 15दिन के अन्दर शिकायत निस्तारित करनी होती है पशु विभाग से आख्या लगाई गई कि कार्य करने में असमर्थ हैं । जब कुलदीप से कॉल पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि कॉल फीडबैक लेने के लिए आया था जब विलम्ब का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बहुत से काम होते है फिर डीएम साहेब के पास से लेटर आता है जिसमे समय लगता है वहाँ हम लोग असमर्थ है कार्य करने से आप कहि भी शिकायत कर सकते है और जनसुनवाई शिकायत की आख्या में लंबित लिख दिया गया है।

                      कुलदीप बरनवाल ने बताया कि कॉल रिकॉर्डिंग सुरक्षित है और विभाग के रवैये के कारण माननीय मुख्यमंत्री महोदय को पत्र व आइजीआरएस के माध्यम से अवगत कराऊंगा की आईजीआरएस की कार्यवाही सिर्फ कागजो तक सीमित रह गयी है जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात किया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मैं शिकायत करूंगा ,गाय 15 दिनों बाद वहां नही है लेकिन विभाग की लापरवाही उजागर करना हम आम नागरिकों का कर्तव्य है ।

कुलदीप ने 1076 पर भी कॉल किया लेकिन 1076 से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की बात कही।