अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश सचिव कृष्ण मुरारी प्रजापति नियुक्त
*कृष्ण मुरारी प्रजापति मथुरा*
मथुरा/अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब पिछले कई वर्षो से पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकारों को न्याय दिलाने हेतु कार्य कर रहा है संघठन को और अधिक मजबूत करने के लिए लगातार संघठन का विस्तार एवं फेर बदल किया जा रहा था जिसके चलते कृष्ण मुरारी प्रजापति को संघठन ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है आपको बता दें कि प्रजापति इससे पहले मथुरा जनपद से संघठन के जिला अध्यक्ष थे उनकी कार्य कुशलता एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा जी एवं संगठन के शीर्ष नेतृत्व के फैसले पर कृष्ण मुरारी प्रजापति को जिला अध्यक्ष से पदोन्नति कर प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है प्रजापति मूलतः मथुरा के निवासी हैं और K M News Mathura के एडिटर हैं नियुक्ति के बाद प्रजापति ने संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और पद की गरिमा बनाए रखने हेतु आश्वासन दिया .


