एक दिन में गटक गए 2.50 करोड़ की शराब

नये वर्ष का खुमार ऐसा चढ़ा लोगो पर की 31 दिसम्बर को ही वाराणसी में 2.50 करोड़ की शराब गटक गए :जयचन्द की खास रिपोर्ट

एक दिन में गटक गए 2.50 करोड़ की शराब
शराब के शौकीन लोग 31 दिसंबर की रात 2.50 करोड़ रुपये की शराब गटक गए। इससे पिछले दो वर्षों का रिकार्ड टूटाका रिकॉर्ड टूट गया। दिसंबर 2022 में कुल 1.73 करोड़ रुपये की शराब की बिकी थी।

जयचन्द (वा0 ब्यूरो चीफ)

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददातानए साल की पूर्व संध्या पर इस बार रिकॉर्ड तोड़ शराब बिकी। होटल, रेस्टोरेंट, किटी पार्टियों में जमकर जाम छलके। शौकीन लोग 31 दिसंबर की रात 2.50 करोड़ रुपये की शराब गटक गए। इससे पिछले दो वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया।

शौकीन लोग 31 दिसंबर की रात 2.50 करोड़ रुपये की शराब गटक गए। इससे पिछले दो वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। दिसंबर 2022 में कुल 1.73 करोड़ रुपये की शराब की बिकी थी। 2021 में यह आकड़ा 160 करोड़ रुपये था।

दिसंबर 2022 में कुल 1.73 करोड़ रुपये की शराब की बिकी थी। 2021 में यह आकड़ा 160 करोड़ रुपये था। दो साल की तुलना में इस बार लगभग 26 प्रतिशत अधिक राजस्व आया। प्रदेश सरकार ने इस बार राजस्व बढ़ाने के लिए 31 दिसंबर की रात शराब की दुकानों को रात 11 बजे तक खोलने का आदेश दिया था। वहीं, चोरी छिपे भी खूब शराब बेची गई। इस धंधे में लिप्त लोगों ने एक सप्ताह पहले ही स्टॉक कर लिया था। विशेश्वरगंज, लहुराबीर, रामकटोरा, मैदागिन, सिगरा, लंका, गोलगड्डा, भदऊं चुंगी, चितईपुर आदि इलाके में देर रात तक शराब बेची गई। विशेश्वगंज, प्रह्लादघाट, नई सड़क और चेतगंज स्थित होटलों से शराब बेची जा रही थी।

नए साल से एक दिन पहले से ही शौकीन अपने पसंद की ब्रांड लेने लगे थे। इससे नए वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर की ज्यादातर दुकानों पर ब्रांडेड शराब समाप्त हो गई थी। कारोबारी संजय मिश्रा ने बताया कि उनकी दो दुकानें हैं। दोपहर बाद स्टॉक समाप्त हो गया। एक अन्य कारोबारी विजय सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की रात तक इतनी भीड़ हो गई थी कि उन्हें हटाना मुश्किल हो रहा था। जिला आबकारी आयुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि इस बार रात 10 की बजाए एक घंटे अधिक दुकान खोलने का निर्देश मिला था। इसका परिणाम भी बेहतर आया और राजस्व में बढ़ोतरी हुई।