वाराणसी: गंगा की गोद मे बियर का सेवन करने में अर्जुन राजभर गिरफ्तार शेष की तलाश

वाराणसी से मिर्जापुर अदलपुरा माता शीतला का बधावा ले कर नाव पर जाने वाले नाविकों का वीडियो सामने आने पर वाराणसी पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार :वाराणसी से जयचन्द

वाराणसी: गंगा की गोद मे बियर का सेवन करने में अर्जुन राजभर गिरफ्तार शेष की तलाश
गिरफ्तार आरोपी अर्जुन राजभर
वाराणसी: गंगा की गोद मे बियर का सेवन करने में अर्जुन राजभर गिरफ्तार शेष की तलाश

INDIA NEWS REPORT

वाराणसी:जयचन्द

 वाराणसी में गंगा नदी के बीच एक नाव पर शराब (बियर) पार्टी करने के मामले में पुलिस ने अर्जुन राजभर नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 गिरफ्तारी और पहचान: पुलिस ने वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी अर्जुन राजभर को पकड़ा है, जो वाराणसी के अस्सी क्षेत्र के नगवा का निवासी है। वह डेकोरेशन का काम करता है। भेलूपुर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है और अन्य शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गंगा की मर्यादा भंग करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी में गंगा की लहरों के बीच नाव पर शराब पार्टी की गई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने स्वीकार किया कि उससे गलती हो गई थी, आगे ऐसी हरकत नहीं करेगा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।