Varanasi:वाराणसी पुलिस आयुक्त ने 5 एसीपी सहित 8 थाना प्रभारीयो के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

त्योहारों के मद्देनजर बेहतर पुलिसिंग के लिए 5 एसीपी सहित 8 अन्य थाना प्रभारी को मिली नई जिम्मेदारी: जयचन्द

Varanasi:वाराणसी पुलिस आयुक्त ने 5 एसीपी सहित 8 थाना प्रभारीयो के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
Varanasi:वाराणसी पुलिस आयुक्त ने 5 एसीपी सहित 8 थाना प्रभारीयो के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
Varanasi:वाराणसी पुलिस आयुक्त ने 5 एसीपी सहित 8 थाना प्रभारीयो के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

INDIA NEWS REPORT

 जयचन्द

वाराणसी:सोमवार को देर शाम पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी मे कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु 5 सहायक पुलिस सहायक आयुक्तों सहित 8 थाना प्रभारी का स्थानांतरण कर नई नियुक्ति दी गयी है। प्रशासनिक आवश्यक्ताओं एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत निम्नांकित निरीक्षक/उपनिरीक्षक को उनके स्थान पर तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया गया है

त्यौहार के मद्देनजर व बेहतर पुलिसिंग के लिए स्थानांतरित किया गया है।

 एसीपी स्तर पर बदलाव-

सहायक पुलिस आयुक्तों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी विधुश सक्सेना को सायबर अपराध के साथ एसीपी सारनाथ की मिली जिम्मेदारी

  •  श्रीमती प्रज्ञा पाठक, जो अभी तक सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली थीं, वह अब अवकाश पर चली गई हैं।
  • अतुल अंजान त्रिपाठी, जो पहले सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध थे, अब उन्हें कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • शुभम कुमार सिंह, जो सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय थे, अब दशाश्वमेध के नए सहायक पुलिस आयुक्त होंगे।
  • विजय प्रताप सिंह, जिन्हें सारनाथ की जिम्मेदारी मिली थी, अब वह सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा के साथ सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा/आंकिक/अपराध/एएचटीयू /प्रोटोकॉल / महिला अपराध/जनसुनवाई / जल व पर्यटक पुलिस का पर्यवेक्षण होंगे।
  • विदुष सक्सेना, जो सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध का कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें सारनाथ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वह अब दोनों कार्यभार देखेंगे।

थाना प्रभारियों का भी कार्यक्षेत्र में बदलाव इसके अलावा, 8 थाना प्रभारियों का भी स्थानांतरण किया गया है ताकि व्यवस्था और भी दुरुस्त हो सके।

  • विमल कुमार मिश्रा, जो प्रभारी निरीक्षक चौक थे, अब आदमपुर के प्रभारी निरीक्षक होंगे।
  • विरेन्द्र कुमार सोनकर, जो आदमपुर के प्रभारी निरीक्षक थे, अब शिवपुर थाने की कमान संभालेंगे।
  • विजय कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक दशाश्वमेध से प्रभारी निरीक्षक चेतगंज बनाए गए हैं।
  • दिलीप कुमार मिश्रा, जो चेतगंज के प्रभारी निरीक्षक थे, अब उन्हें चौक थाने की जिम्मेदारी मिली है।
  • जगदीश कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक शिवपुर से अब पुलिस लाइन में भेजे गए हैं।
  • दयाराम, प्रभारी निरीक्षक लक्सा से अब राजातालाब के प्रभारी निरीक्षक होंगे।
  • राजू कुमार, जो अभी तक राजातालाब के थानाध्यक्ष थे, अब उन्हें लक्सा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
  • उ0नी0 उपेन्द्र प्रताप सिंह, (नवागंतुक) पुलिस लाइन में थे, उन्हें दशाश्वमेध का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।