यातायात माह के अंतिम दिन ऐसा क्या हुआ कि जमकर हुई वाराणसी पुलिस की तारीफ, खिल उठे लोगो के चेहरे......
वाराणसी पुलिस हमारी अपनी पुलिस......यातायात माह के अंतिम दिन लोगो के ज़ुबा से निकल पड़े बोल: विशेष रिपोर्ट आंखों देखी-अनुराग पांडेय
INDIA NEWS REPORT
आंखों देखी विशेष रिपोर्ट
अनुराग पांडेय
वाराणसी: यू तो नवम्बर महीना आते ही लोगो के चेहरे की हवाइयां उड़ सी जाती है दूर से ही प्रशासन (पुलिस व ट्रैफिक पुलिस) को देखकर लोग अपना रास्ता बदल देते है लेकिन इस बार वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने साबित कर दिखाया है कि पुलिस से डरने की आवश्यकता नही है पुलिस हमारी मित्र व सदैव हमारी सुरक्षा में तत्पर है।
यातायात माह नवम्बर माह के अंतिम दिन 30 नवम्बर को वाराणसी में वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया लेकिन इस अभियान में ना ही किसी वाहन का चालान काटा गया ना ही गाड़ी सीज की गई बल्कि सड़को पर डीसीपी,एसीपी के साथ लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया अपितु बिना हेलमेट पहने सैकड़ो लोगो को हेलमेट भी दिया गया।
कुछ ऐसा ही नज़ारा वाराणसी मंडुआडीह थानाक्षेत्र के चांदपुर पर देखने को मिला जहाँ लोगो को रोककर यातायात के बारे में ना सिर्फ जागरूक किया गया बल्कि उन्हें निःशुल्क हेलमेट वितरित किया गया अचानक भीड़ देख व पुलिस की ऐसी कार्यवाही लोगो के लिये कौतूहल व शर्म का कारण अवश्य बनी लेकिन सबके ज़ुबा पर वाराणसी पुलिस की ऐसी कार्यवाही के लिए गौरवान्वित होकर "वाराणसी पुलिस हमारी पुलिस" बस यही शब्द सुनने को मिल रहे थे।
मंडुआडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर में डीसीपी वरुणा जोन,एसीपी रोहनिया, थानाध्यक्ष मंडुआडीह भरत उपाध्याय,एसएसआई योगेंद्र यादव,एसआई राहुल सिंह,एसआई पवन सिंह,महिला एसआई के अलावा अन्य पुलिसकर्मि उपस्थित रहे ।
बात अगर हम अपनी करे तो इस खबर के माध्यम से हम बताना चाहते है 40 वर्ष की अवस्था मे ऐसी कार्यवाही हमने पहली बार देखी है हालांकि हम वर्दी का सम्मान हमेशा से करते आये है लेकिन प्रशासन की ये पहल एक नज़ीर बनेगी लोगो मे प्रशासन के रति विश्वास बढ़ेगा।
धन्यवाद वाराणसी पुलिस।।


