वाराणसी संयुक्त सीपी डॉ. के. एजिलरसन ने शनिवार को समाधान दिवस,पर दो इंस्पेक्टर से जवाब तलब, डे-अफसर को ट्रेनिंग पर भेजा दिवस के मौके पर तीन थानों की औचक जांच की:

वाराणसी, संयुक्त सीपी डॉ. के. एजिलरसन ने शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर तीन थानों की औचक जांच की। मंडुवाडीह और जैतपुरा इंस्पेक्टर गैरहाजिर मिले। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है। :जयचन्द की खास रिपोर्ट

वाराणसी संयुक्त सीपी डॉ. के. एजिलरसन ने शनिवार को समाधान दिवस,पर दो इंस्पेक्टर से जवाब तलब, डे-अफसर को ट्रेनिंग पर भेजा दिवस के मौके पर तीन थानों की औचक जांच की:
वाराणसी संयुक्त सीपी डॉ. के. एजिलरसन रोहनियां थाने पर लोगो की फरियाद सुनते हुये
वाराणसी संयुक्त सीपी डॉ. के. एजिलरसन ने शनिवार को समाधान दिवस,पर दो इंस्पेक्टर से जवाब तलब, डे-अफसर को ट्रेनिंग पर भेजा दिवस के मौके पर तीन थानों की औचक जांच की:

वाराणसी:जयचन्द

वाराणसी संयुक्त सीपी डॉ. के. एजिलरसन ने शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर तीन थानों की औचक जांच की। मंडुवाडीह और जैतपुरा इंस्पेक्टर गैरहाजिर मिले। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है।

जैतपुरा थाने के डे अफसर कृपाशंकर को वर्दी ठीक न होने और अनुशासन हीनता पर सात दिन के लिए पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया। उन्हें ट्रेनिंग लेने का निर्देश दिया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त सुबह जैतपुरा थाने पहुंचे। वहां इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार चतुर्वेदी नहीं मिले। जबकि समाधान दिवस पर डे अफसर कृपाशंकर की वर्दी ठीक नहीं थी, न ही कैप लगाये थे। अनुशासन में नहीं होने पर नाराजगी जताई। सात दिन तक ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन से संबंध कर दिया। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद मंडुवाडीह थाने पहुंचे। वहां थानाप्रभारी विमल कुमार मिश्रा नहीं थे। फोन कर नाराजगी जताई। डे अफसर सत्य प्रकाश यादव से स्टाफ की संख्या पूछी। जो वह बता नहीं सके। बरेका चौकी पर तैनात एक दरोगा को भी फटकार लगाई। इसके बाद रोहनिया थाने गए। पूर्व के समाधान दिवस के 17 लंबित मामले निस्तारित मिले। एक जमीन विवाद में फरियादी के साथ कॉलोनाइजर पहुंचा। उन्होंने कॉलोनाइजर को हटवा दिया। इसके बाद शिकायत सुनी। इंस्पेक्टर पंकज कुमार अम्बष्ट से जमीन संबंधी मामलों में पंचायत से दूर रहने और निष्पक्ष कार्रवाई की हिदायत दी। कुल छह मामले सामने आये। इसमें से चार निस्तारित किये गये।