मुगलसराय निवासी मनोचिकित्सक का अमेरिका में निधन

दुखद समाचार: डीडीयू नगर/ नगर के पटेलनगर निवासी मनोचिकित्सक पचास वर्षीय डॉ अजय कुमार सिंह की गत बुधवार की रात अटलांटा अमेरिका में हृदयाघात से निधन हो गया। :संजल प्रसाद की रिपोर्ट

मुगलसराय निवासी मनोचिकित्सक का अमेरिका में निधन
डीडीयू नगर। नगर के पटेलनगर निवासी मनोचिकित्सक पचास वर्षीय डॉ अजय कुमार सिंह की गत बुधवार की रात अटलांटा अमेरिका में हृदयाघात से निधन

-संजल प्रसाद

 डीडीयू नगर। नगर के पटेलनगर निवासी मनोचिकित्सक पचास वर्षीय डॉ अजय कुमार सिंह की गत बुधवार की रात अटलांटा अमेरिका में हृदयाघात से निधन हो गया। डॉ. अजय कुमार के निधन की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। डॉ. अजय अमेरिका में रहकर विभिन्न कॉलेजों में पढाते थे। उन्होंने मनोचिकित्सा पर कई किताबें भी लिखी हैं।

नगर के मोदीनगर इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रहे रामबली सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह ने मनोचिकित्सक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद वर्ष 2006 में अमेरिका के अटलांटा शहर में बस गए। हालांकि पत्नी और बच्चे डीडीयू नगर में ही रह गए।

डॉ. अजय को छह महीने पहले ही अमेरिका की नागरिकता भी मिल गई थी। वे बीच बीच में मुगलसराय नगर आते रहते थे। अटलांटा में जिस मकान में रह रहे थे। वह भी डीडीयू नगर निवासी व्यक्ति का है। उसने गत बुधवार की रात में फोन कर जानकारी दी कि डॉ. अजय कुमार की हृदयाघात से निधन हो गया है। अमेरिकी पुलिस ने शव को मेडिकल के लिए भेजा है।

डॉ. अजय की निधन की खबर मिलते ही पत्नी विभा सिंह, बच्चे आयुष कुमार और आर्यन का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। वहीं नगर में रहने वाले मित्र भी अवाक रह गए। मेडिकल के बाद शव मिलेगा और उनका वहीं पड़ोसी के द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अस्थि को नगर स्थित आवास पर लाया जाएगा।