कटिया डालकर एसडीओ व जेई की मिलीभगत से हो रही बिजली चोरी

जिला चंदौली के सैयदराजा थानांतर्गत भतीजा गाँव मे बिजली की चोरी कर, चल रहा है ट्यूबवेल 60 रुपये प्रतिघंटा की दर से किसानों से वसूलता है गांव का दबंग ,एसडीओ व जेई को पहुंचती है हर महीने मोटी रकम:जगदीश शुक्ला

कटिया डालकर एसडीओ व जेई की मिलीभगत से हो रही बिजली चोरी
कटिया डालकर एसडीओ व जेई की मिलीभगत से हो रही बिजली चोरी

INDIA NEWS REPORT

जगदीश शुक्ला

चंदौली। सैयदराजा थानांतर्गत भतिजा गांव में खुले आम बिजली चोरी की जा रही है। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को इससे कोई मतलब नहीं, क्योंकि इसके एवज में उनकी जेब गर्म हो रही है। बिजली के खंभे से खुलेआम कटिया डालकर ट्यूबवेल बोरिंग के माध्यम से लोगों के खेतों की सिंचाई करने हेतु विजय सिंह नामक व्यक्ति 60 रुपये प्रतिघंटे की दर से वसूली करता है। सम्बंधित जेई इसके एवज में प्रतिमाह एक मोटी रकम उक्त व्यक्ति से लेता है।

उत्तर प्रदेश सरकार जहा एक ओर बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है वही सरकार को बिजली विभाग के कर्मचारी सरकार के आदेशों की केवल धज्जियां ही नही उड़ा रहे है बल्कि प्रतीकात्मक रूप से सरकार को बताने की कोशिश करते है कि हमसे बढ़कर कौन।