वाराणसी:मंडुआडीह क्षेत्र में आभूषण की दुकान से पति-पत्नी ने चुराये थे चेन, बेचकर सैर करने की फिराक में थे अब करेंगे जेलयात्रा

मंडुआडीह स्तिथ आभूषण की दुकान से चोरी के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार घटना का सफलतापूर्वक अनावरण किया गया:जगदीश शुक्ला

वाराणसी:मंडुआडीह क्षेत्र में आभूषण की दुकान से पति-पत्नी ने चुराये थे चेन, बेचकर सैर करने की फिराक में थे अब करेंगे जेलयात्रा
पुलिस लाइन में आभूषण की दुकान में चोरी करने वाले पति-पत्नी को मीडिया के समक्ष पेश किया व घटना का किया खुलासा एडीसीपी सरवणन टी.ने

INDIA NEWS REPORT

जगदीश शुक्ला

 वाराणसी:मंडुवाडीह पुलिस ने पति-पत्नी अभियुक्त/अभियुक्ता रत्नेश कुमार मिश्रा उर्फ बऊ पुत्र रामचन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम सुजौला थाना हंडिया,प्रयागराज व पूजा मिश्रा पत्नी रत्नेश कुमार मिश्रा को दिनांक 25 जुलाई 2024 को बरेका अंडरपास तकरीबन 9:15 बजे गिरफ्तार कर आभूषण के दुकान से सोने की चेन चोरी होने की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।

एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी. ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस ने चोरी हुए चेन के अलावा घटना में इस्तेमाल हुए पल्सर मोटरसाईकिल को बरामद किया है।

एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी. ने बताया कि 19 जुलाई को तुलसीपुर मंडुवाडीह में स्थित आराध्य ज्वेलर्स के दुकान के मालिक विरेन्द्र कुमार ने मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दिए कि उनके दुकान से 19 जुलाई 2024 को दो अज्ञात व्यक्ति (एक महिला व एक पुरूष) द्वारा सोने की चेन चुरा लिया गया है। जिसके आधार पर मंडुआडीह में मुकदमा संख्या 137/2024, धारा 303 (2) बी०एन०एस० पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह द्वारा संपादित की जा रही थी। प्राथमिकी दर्ज कर मंडुवाडीह पुलिस ने जांच जारी की तो सुजौला (हंडिया) प्रयागराज निवासी रत्नेश कुमार मिश्र उर्फ बऊ और उसकी पत्नी पूजा मिश्रा का नाम प्रकाश में आया।

अभियुक्त/अभियुक्ता की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2) बी०एन०एस० की बढ़ोतरी की गई।

मंडुवाडीह पुलिस ने भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे अंडर पास बीएलडब्ल्यू से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दोनों ने बताया कि वह पति-पत्नी है। 19 जुलाई की शाम को मंडुवाडीह बाजार में ओवर ब्रीज के नीचे एक सोनार की दुकान से 1 सोने के चेन को चुरा लिया था जो हम लोगों के पास है इसे बेचने के लिए एवं उससे मिलने वाले पैसों से घूमने-फिरने निकले थे कि अचानक (आप लोगो ने) पुलिस ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक मंडुवाडीह भरत उपाध्याय, दरोगा अमित कुमार सिंह, दरोगा पवन कुमार, कांस्टेबल सूर्यभान सिंह, अविनाश यादव, धर्मेन्द्र कुमार, हीरामन के आलावा महिला सिपाही आरती शामिल रही।