शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, लात-घुसो से पिटाई कर पकौड़ा विक्रेता की हत्या कर फेंका नाले में,परिजनों ने किया चक्काजाम
वाराणसी लोहता थानांतर्गत कोरौता बाजार में बुधवार की रात शराब पीने के बाद हुये विवाद में एक पकौड़ा विक्रेता की जान ले ली,शव रख परिजनों ने किया चक्काजाम,पांच लाख रुपये और एक विश्वा जमीन की मांग:चन्दन कुमार सिंह की रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
चन्दन
वाराणसी लोहता थानांतर्गत कोरौता बाजार में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, लात घूसों से पीटकर पकौड़ा विक्रेता की हत्या, शव को नाले में फेंका, परिजनों ने शव सड़क पर रख किया चक्काजाम।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता बाजार में निर्माणाधीन नाला में संदिग्ध अवस्था में पकौड़ा विक्रेता का शव मिला। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने ग्रामीणों संग आज सुबह सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
पुलिस की जांच में शराब पीने के दौरान विवाद की बात सामने आई है। जिन लोगों ने पकौड़ा विक्रेता के साथ बैठकर शराब पिया था, उन्होंने ही विवाद होने पर मारकर शव नाले में फेंक दिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर निवासी कैलाश प्रजापति (52 वर्ष) कोरौता बाजार में ठेले पर पकौड़ा बनाकर बेचता था। बीती रात दो बजे दुकान बंद करके तीन लोगों के साथ शराब पीने के बाद घर आ रहा था। रास्ते में उसके साथ जा रहे लोगों से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि उन लोगों ने पीटकर उसकी हत्या कर शव को नाले मे फेंक दिया। रात में जब घर नहीं आया तो परिवार के लोग तलाश करने लगे।
इसी दौरान नाले में उसका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगो ने प्रशासन को सूचना दी,पुलिस ने आसपास लगे कैमरों को खंगाला। जिसमें तीन लोग कैलाश को मार रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। क्या है पूरा मामला? वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता बाजार में गुरुवार रात दो बजे पकौड़ा विक्रेता 52 वर्षीय कैलाश प्रजापति का शव नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। बताया जाता है कि कैलाश विगत आठ वर्ष से कोरौता बाजार में शिव मंदिर परिसर के भांग के पकौड़ा ठेले पर बेचने का काम करता था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। हत्या के विरोध में गुरुवार को सुबह लोगों ने रोड जाम कर दिया। बुधवार देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें खोजते हुए बाजार की तरफ निकले। देखा, ठेला बीच सड़क पर खड़ा है। कैलाश नाले में पड़े थे। सूचना पुलिस को दी गई। पता चलने पर तीन थानों (मंडुआडीह, रोहनियां, लोहता) की पुलिस के साथ रोहनिया एसीपी संजीव कुमार शर्मा पहुंचे। एसीपी ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी इकट्ठी करने के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
सुबह लोगों ने हत्या के विरोध में वाराणसी-भदोही मुख्य मार्ग पर करीब तान घंटे तक रोड जाम कर दिया। पांच लाख रुपये और एक विश्वा जमीन की मांग करने लगे। पता चलने पर पहुंचे तहलीदार राजातालब विपिन कुमार व एसीपी रोहनिया ने लोगों को समझा कर जाम खत्म कराया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, मृतक की पत्नी हीरावती देवी, तीन बेटे और दो बेटी घटना के बाद बेसुध थे।


